डोनाल्ड ट्रंप (सौ. सोशल मीडिया ) 
विदेश

'पापा रोक देंगे जंग...' रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रंप परिवार की एंट्री, मची हलचल

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच तीन वर्षों से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है, जिसे रोकने के कई प्रयास नाकाम हो चुके हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पहले युद्धविराम कराने की...

अमन उपाध्याय

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन वर्षों से युद्ध चल रहा है। इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन हर बार ये प्रयास नाकाम हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शांति स्थापित करने की कोशिश की थी, पर उन्हें सफलता नहीं मिली। अब डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ने यह दावा करते हुए कहा कि उनके पिता ही इस युद्ध को रोक पाएंगे।

अब तक इतने रूसी सैनिकों की मौत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर रूस-यूक्रेन युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि यूक्रेन के साथ चल रहे इस विवादास्पद युद्ध में सिर्फ इसी महीने लगभग 20,000 रूसी सैनिकों की जान गई है। इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक रूसी सेना के 1,12,500 सैनिक मारे जा चुके हैं। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों को पूरी तरह से व्यर्थ बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन को भी इस संघर्ष में भारी क्षति उठानी पड़ी है।

यूक्रेन ने भी खोए इतने सैनिक

ट्रंप ने आगे बताया कि 1 जनवरी, 2025 से अब तक यूक्रेन ने लगभग 8,000 सैनिक खो दिए हैं, और यह संख्या उनके लापता सैनिकों को शामिल नहीं करती। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नागरिक भी इस युद्ध में प्रभावित हुए हैं, हालांकि संख्या कम है, क्योंकि रूसी रॉकेट हमले कीव और यूक्रेन के अन्य हिस्सों में हुए हैं। उन्होंने इस पूरे संघर्ष को एक अनावश्यक युद्ध बताते हुए कहा कि "यह युद्ध कभी नहीं होना चाहिए था। यह बाइडेन का युद्ध है, 'मेरा' नहीं। मैं सिर्फ यह देखने आया हूं कि क्या मैं इसे रोक सकता हूं!"

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने पिता के सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "मेरे पिता इस युद्ध को रोक देंगे।" इससे पहले व्हाइट हाउस प्रशासन की ओर से भी दावा किया गया था कि ट्रंप ने छह महीने के भीतर छह युद्धों को रोका है, इसलिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

नहीं पूरा हुआ ट्रंप का 100 दिन का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि यदि वे फिर से राष्ट्रपति बनते हैं, तो 100 दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर देंगे। हालांकि, अब तक वे इस मामले में सफल नहीं हो पाए हैं। ट्रंप ने इस संघर्ष को खत्म करने के लिए कई प्रयास किए, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात भी शामिल थी। लेकिन यह बैठक तीखी बहस में बदल गई। अब तक युद्धविराम को लेकर दो बार गंभीर चर्चाएं हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे