ट्रंप ने चार्ली किर्क की विधवा पत्नी को सबके सामने किया 'Kiss', फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने चार्ली किर्क की विधवा पत्नी को किया 'Kiss', ओवल ऑफिस का VIDEO वायरल, मची सनसनी

Donald Trump Kiss Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की विधवा एरिका किर्क को ओवल ऑफिस में किस किया। जिसके बाह से सोशल मीडिया...

अमन उपाध्याय

Donald Trump kisses Charlie Kirks Wife: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे ओवल ऑफिस में कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की विधवा एरिका किर्क को सार्वजनिक रूप से किस करते नजर आ रहे हैं। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब ट्रंप भारत के लिए अमेरिकी राजदूत के रूप में सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप समारोह के दौरान अचानक एरिका को मंच पर बुलाते हैं और उनके गाल पर किस कर लेते हैं। उस वक्त ओवल ऑफिस में दर्जनों लोग मौजूद थे। यह पूरा क्षण कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर बहस

वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने इसे अनुचित और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया। X और इंस्टाग्राम पर #PredatorInChief  ट्रेंड करने लगा, जिसमें यूजर्स ने ट्रंप पर पुराने विवादों की याद दिलाई, जब उन पर महिलाओं से जुड़े कई आरोप लगे थे।

देखें VIDEO-

कुछ समर्थक ट्रंप के बचाव में भी उतरे हैं। उनका कहना है कि यह किसी प्रकार का भावनात्मक समर्थन था, क्योंकि एरिका किर्क अपने पति चार्ली की मौत के बाद ट्रंप की करीबी समर्थक रही हैं। हालांकि, ट्रंप के विरोधी इस घटना को उनके “महिलाओं के प्रति अनुचित रवैये” का नया उदाहरण बता रहे हैं।

कुछ हफ्ते पहले भी हुआ था एक वीडियो वायरल

गौरतलब है कि चार्ली किर्क टर्निंग पॉइंट यूएसए नामक संगठन के संस्थापक थे, जिनकी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी एरिका अब “प्रोकलेम मीडिया” चलाती हैं और कंजर्वेटिव सर्कल में जानी-पहचानी शख्सियत हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ हफ्ते पहले एरिका और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वेंस उन्हें आलिंगन करते दिख रहे थे। उस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी।

अब ट्रंप के इस वायरल किस वीडियो ने अमेरिकी राजनीति में एक और तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्षी नेता और महिला अधिकार कार्यकर्ता इसे “शक्ति के दुरुपयोग” का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि ट्रंप समर्थक इसे “भावनात्मक क्षण” कहकर बचाव कर रहे हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन यह विवाद चुनावी साल में ट्रंप की छवि पर एक और दाग छोड़ गया है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का फूटा गुस्सा, जबरन धर्म परिवर्तन और भेदभाव खत्म करने की उठी मांग

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ