डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

प्लेन में भरकर भेजे 1.7 अरब डॉलर...JCPOA डील पर फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, ओबामा-बाइडेन पर साधा निशाना

Donald Trump ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा काल के ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) को "शर्मनाक" करार देते हुए तीखा हमला बोला। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नई डील दुनिया में वास्तविक शांति लाएगी।

अक्षय साहू

Donald Trump Criticized JCPOA Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर JCPOA यानी ईरान परमाणु समझौते पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए “बहुत खराब समझौता” बताया और दावा किया कि उनके नेतृत्व में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन के कार्यकाल में किया गया था और यह अमेरिका की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक डील्स में से एक था। उनके अनुसार, यह समझौता ईरान को परमाणु हथियारों की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता देता था।

ईरान को दिया गया था 1.7 अरब डॉलर नकद

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी दावा किया कि इस डील के तहत ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद दिए गए थे, जिसे “ग्रीन मनी” बताया गया और कथित तौर पर इसे एक विमान के जरिए ईरान भेजा गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि इसके अलावा ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर की अन्य आर्थिक रियायतें भी दी गईं। हालांकि, इन दावों पर स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ट्रंप के मुताबिक, अगर उन्होंने इस समझौते को खत्म नहीं किया होता तो आज पश्चिम एशिया की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी, यहां तक कि इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर परमाणु खतरा बढ़ सकता था। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ पत्रकार और संस्थान इस समझौते को सही ठहराने की कोशिश करते हैं, जबकि यह अमेरिका के लिए “शर्मनाक और खतरनाक” था।

नई डील से दुनिया में शांति का दावा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी कहा कि अगर उनके नेतृत्व में नई डील होती है तो यह न केवल पश्चिम एशिया बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति और स्थिरता सुनिश्चित करेगी। उनके अनुसार, यह समझौता पिछली डील की तरह कमजोर नहीं होगा, बल्कि मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ तैयार किया जाएगा।

ट्रंप का यह बयान फिर से ईरान की परमाणु नीति को लेकर अमेरिकी राजनीति में बहस को तेज करता है, जहां एक तरफ पुरानी डील को लेकर आलोचना है, तो दूसरी तरफ नई कूटनीतिक रणनीति की बात की जा रही है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?