डोनाल्ड ट्रंप (कांसेप्ट फोटो- सौ. से सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद भारत को लगा झटका! इकोनॉमी पर कैसे पड़ेगा इसका असर

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका का राष्ट्रपति बनने का डोनाल्ड ट्रंप का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें भारती के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत करीबी माने जाते है।

शिवानी मिश्रा

नई  दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका का राष्ट्रपति बनने का डोनाल्ड ट्रंप का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत करीबी माना जाता है। लेकिन ट्रंप की जीत के बाद भारत के लिए बुरी खबर आई। दरअसल, कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया गिर सकता है। ऐसी भी आशंका है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 85 के पार जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पहली बार डॉलर इंडेक्स में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। देश का इंपोर्ट बिल बढ़ेगा। इसके अलावा विदेशी उत्पाद महंगे होगें। इसलिए आंतरिक तौर पर महंगाई में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

इकोनॉमी पर कैसे पड़ेगा इसका असर

विदेशी मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 84.31 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में भी रुपये की कीमत में इतनी तेज गिरावट देखी गई है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशों में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मजबूत डॉलर और विदेशी पूंजी के निरंतर कारोबारी धारणा पर असर पड़ रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के  मुकाबले

बाजार सहभागियों को यह भी उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस सप्ताह के अंत में अपनी बैठक में ब्याज दरों में कटौती करेगा और 2025 में दरों में 1% की कटौती करेगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 84.23 रुपये पर कारोबार करना शुरू कर दिया। 84.15 और 84.31 के उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करने के बाद ये अंततः रात 10 बजे गिरकर 84.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 84.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

ये भी पढें:

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से की मुलाकात; ब्रिक्स नेताओं के साथ अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव