बांग्लादेश हवाई अड्डे में आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ढाका एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, कार्गो सेक्शन में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागते नजर आए लोग- VIDEO

Bangladesh Airport Fire: बांग्लादेश के शाहजलाल एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में लगी भीषण आग के कारण उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अक्षय साहू

Bangladesh Fire News: बांग्लादेश से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे, हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (HSIA) के कार्गो सेक्शन में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस घटना के चलते सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह आग ऐसे समय में लगी है जब हवाई अड्डे की सुरक्षा पहले से ही जांच के घेरे में थी। कुछ ही दिन पहले, टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में आग लगने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। ये घटनाएं इस ओर इशारा करती हैं कि HSIA में आपातकालीन तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की ज़रूरत है।

हादसे में हताहत की सूचना नहीं

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग कार्गो सेक्शन में उस स्थान पर लगी जहां आमतौर पर एयरपोर्ट स्टाफ की आवाजाही होती है। राहत की बात यह है कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय वहां मौजूद लोगों की संख्या कम थी।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि आग कितनी गंभीर थी और इसकी असली वजह क्या रही, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

बांग्लादेश में आग की घटनाएं आम

बांग्लादेश में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। हाल ही में, मीरपुर के रूपनगर इलाके की एक सात मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री की चौथी मंजिल से शुरू हुई आग ने पास में स्थित केमिकल गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में अभी भी जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही घटनाओं में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह साफ है कि सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत अब और भी ज़्यादा महसूस की जा रही है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील