इजरायल हमास युद्ध 
विदेश

Hamas Israel War: गाजा में जारी है इजरायली कार्रवाई, ताजा हमले में 60 लोगों की मौत

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना का गाजा पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में उत्तरी गाजा में एक ताजा इजरायली हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लापता हैं।

साक्षी सिंह
दीर अल-बला: इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना का गाजा पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में उत्तरी गाजा में एक ताजा इजरायली हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लापता हैं।
गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विस्थापित लोगों के आश्रय वाली एक इमारत पर इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
मंत्रालय में फील्ड हॉस्पिटल विभाग के निदेशक डॉ. मारवान अल-हम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 अन्य लोग लापता हैं।

पांच मंजिला इमारत पर हमला

यह हमला इजरायली सीमा के पास उत्तरी शहर बेत लाहिया में हुआ। जहां इजरायल का पिछले तीन सप्ताह से एक बड़ा अभियान जारी है। इसके पहले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार तड़के बताया थ कि उत्तरी गाजा में पांच मंजिला एक इमारत पर इजरायल के हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे थे।

विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी

इस इमारत में विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने कहा कि इजरायल की सीमा के पास उत्तरी कस्बे बीत लहिया में हुए हमले में 20 अन्य लोग घायल होने की खबर थी।
फिलहाल इस हमले पर अभी तक इजरायल की सेना ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच पिछले एस साल से ज्यादा समय से संघर्ष जारी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब