लीबिया के तट पर नौका पलटने से मिस्र के 12 प्रवासियों की मौत, जा रहे थे यूरोप

मिस्र के 13 प्रवासियों को यूरोप ले जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास पलट गई। जिसमें 12 प्रवासियों की मौत हो गई। जबकि एक प्रवासी की जान बच गई। तोब्रुक शहर से 60 किलोमीटर पहले में नौका पलटी।
लीबिया के तट पर नौका पलटने से मिस्र के 12 प्रवासियों की मौत, जा रहे थे यूरोप
लीबिया के तट पर नौका पलटने से मिस्र के 12 प्रवासियों की मौत
Published on
Updated on

काहिरा: मिस्र के 13 प्रवासियों को यूरोप ले जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास पलट गई। जिसमें 12 प्रवासियों की मौत हो गई। जबकि एक प्रवासी की जान बच गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों और एक लीबियाई समूह ने मंगलवार को दी।

लीबिया में प्रवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने वाले समूह अल-अबरीन ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर बताया कि नाव सोमवार शाम को तोब्रुक शहर से 60 किलोमीटर पहले में पलट गई। समूह के मुताबिक, एक प्रवासी की जान बच गई, जबकि मारे गए 12 प्रवासियों के शव बरामद कर लिये गये हैं और उन्हें तट पर लाया जा चुका है।

टोब्रुक में अवैध आव्रजन निरोधक निदेशालय ने भी घटना की पुष्टि की है। हाल के वर्षों में अफ्रीका और पश्चिम एशिया में युद्ध और गरीबी जैसी समस्याओं से बचकर निकलने वाले प्रवासियों के लिए यह उत्तरी अफ्रीकी देश प्रमुख पारगमन बिंदु बन गया है। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com