नेपाल में भारी बारिश (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

VIDEO: बारिश-बाढ़ और भूस्खलन...नेपाल में आसमानी आफत का कहर जारी, 40 की मौत कई लापता

Flood in Nepal: नेपाल में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लापता हैं। खराब मौसम से राहत-बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

अक्षय साहू

Nepal: नेपाल में बीते कई घंटे से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। सड़कें बंद हो चुकी हैं और कई पुल बह गए हैं। बारिश-बाढ़ से कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार, कई लोग लापता हैं और उन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नेपाल पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलनों में कई लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, दक्षिण नेपाल में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। साथ ही उदयपुर जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खराब मौसम से बचाव अभियान में मुश्किलें

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने बताया कि 11 लोग बाढ़ में बह गए हैं और कई लापता हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए NDRRMA की टीम राहत-बचाव अभियान चला रही है। NDRRMA की प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि लापता लोगों की तलाश में राहत-बचाव अभियान जारी है, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कई इलाकों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाली अधिकारियों ने बताया कि बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई हाईवे बंद हो गए हैं, साथ ही कई पुल बाढ़ में बह गए हैं। स्थिति भयावह है, जिससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगा हुआ है। खराब मौसम के कारण घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। काठमांडू एयरपोर्ट के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि मौसम के कारण घरेलू उड़ानें प्रभावित हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को और अधिक सतर्कता से संचालित किया जा रहा है।

निचले इलाकों में अलर्ट जारी

इस बीच, दक्षिण-पूर्वी नेपाल की कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जो भारत के बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। नदी की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में आपात स्थिति जैसी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर