रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

पुर्तगाल में रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी, हाथों में अंगूठी पहने फोटो वायरल

Ronaldo Wedding Pics: फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने आखिरकार पुर्तगाल में एक निजी समारोह में शांतिपूर्वक तरीके से शादी रचा ली है।

प्रिया सिंह

Ronaldo Marry Georgina In Private Wedding Ceremony: फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने सालों से चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार विवाह कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की पुष्टि करते हुए हाथों में वेडिंग बैंड पहने हुए बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।

रोनाल्डो और रोड्रिगेज ने पुर्तगाल के कासकेस में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में शादी रचाई है। इस लाइफ इवेंट के दौरान उनके पांचों बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पल का गवाह बनकर खुशी मनाई। प्रसिद्ध इतालवी पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो ने भी इस शादी की पुष्टि की है।

कासकेस में की सीक्रेट वेडिंग

दिलचस्प बात यह है कि इस शादी से कुछ दिन पहले यह अफवाह उड़ी कि रोनाल्डो मदेरा के फंचल में शादी करने वाले हैं। इसके बाद वहां सैकड़ों प्रशंसक एकत्र हुए, पर बाद में पता चला कि वहां किसी अन्य जोड़े की शादी हो रही थी। रोनाल्डो ने इस मजेदार अफवाह पर हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

फंचल में शादी की उड़ी थी अफवाह

फुटबॉल स्टार रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी, जब जॉर्जिना एक प्रसिद्ध गुच्ची स्टोर में काम किया करती थीं। इसके बाद जनवरी 2017 में ज्यूरिख में बेस्ट फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स के दौरान दोनों पहली बार एक साथ रेड कार्पेट पर दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनका रिश्ता और गहरा हो गया।

गुच्ची स्टोर में हुई थी पहली मुलाकात

जॉर्जिना की नेटफ्लिक्स सीरीज 'आई एम जॉर्जिना' में रोनाल्डो ने स्वीकार किया था कि शुरुआत में उन्हें प्यार के इतना गहरा होने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जॉर्जिना ही उनके जीवन की असली पार्टनर हैं। शादी से ठीक एक साल पहले यानी 11 अगस्त 2025 को दोनों ने सगाई की थी। 

पांच बच्चों के खुशहाल माता-पिता

मालूम हो कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की दो प्यारी बेटियां अलाना और बेला हैं। इसके साथ ही वे रोनाल्डो के बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वां बच्चों इवा मारिया व माटेओ का भी मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका यह बड़ा और खुशहाल परिवार हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है।

इस शादी के बाद पूरी दुनिया से रोनाल्डो के प्रशंसकों और फुटबॉल जगत की बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। यह शादी खेल जगत की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है।

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'आत्मकथा' का किया विमोचन, जानें इस किताब में क्या है ऐसा खास

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन

रांची में देर रात धरना स्थल पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP MLA के हिरासत के दावों के बीच सामने आई असली वजह