प्लेन क्रैश सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

Congo Plane Crash: कांगो में प्लेन क्रैश, सेना के 2 सीनियर अफसरों समेत 14 की मौत, हादसे का VIDEO आया सामने

Congo Plane Crash Video: कांगो में विमान हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के 2 वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल भी शामिल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है।

प्रिया जैस

Congo Aircraft Accident: कांगो में एक प्लेन क्रैश में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सेना के दो सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं। कांगो की सेना ने शुक्रवार को इस हादसे की जानकारी दी।

सेना के मुताबिक, इस क्रैश में लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कतालायी टिएंडे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया की भी मौत हो गई। टिएंडे मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख थे, जबकि लिकुलिया सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के तौर पर काम कर रहे थे।

क्रैश में सेना के दो सीनियर अधिकारी मारे गए

सेना के बयान के मुताबिक, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा। कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने कहा, "इन दो जनरल अधिकारियों के अलावा, इस हादसे में प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के क्रू मेंबर भी मारे गए।"

तकनीकी खराबी के कारण हुआ क्रैश

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह केन्गे इलाके में प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता एफोमी एकेन्गे ने कहा कि क्रैश की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-की मुलुम्बा ने भी कहा कि क्रैश की वजह अभी साफ नहीं है।

कांगो सेना की लड़ाई जारी

एकेन्गे ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सिविल एविएशन अथॉरिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन, ट्राइफॉन किन-की मुलुम्बा ने कहा कि हादसे की वजह अभी पता नहीं चली है। आपको जानकारी दें, कि पिछले साल से कांगो की सेना देश के पूर्वी इलाके में कई विद्रोही गुटों, जिनमें रवांडा समर्थित M23 भी शामिल है से लड़ रही है।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला