ताइवान के पास चीन की बड़ी घेराबंदी,सांकेतिक तस्वीर, (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

13 विमान, 7 युद्धपोत... ताइवान के पास चीन की बड़ी घेराबंदी, जापान तक मचा हड़कंप

China Japan Tension: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में चीन की सैन्य गतिविधियों में तेज बढ़ोतरी की जानकारी दी है। PLA के दर्जनों विमान और जहाज लगातार सीमा रेखाओं..

अमन उपाध्याय

Taiwan China Dispute: जापान और चीन के बीच बढ़ती भू-राजनीतिक तनातनी के बीच ताइवान ने अपने आसपास के जलक्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियों में तेज इजाफा दर्ज किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) के अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे (UTC+8) तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 13 युद्धक विमान, 7 नौसेना जहाज (PLAN) और 1 आधिकारिक चीनी जहाज ताइवान के चारों ओर सक्रिय पाए गए।

इन 13 विमानों में से 7 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार करते हुए दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में घुसपैठ की। ताइवान ने इसे अपने हवाई क्षेत्र के लिए सीधी चुनौती बताया है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि स्थिति पर लगातार “कड़ी निगरानी” रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार “उचित जवाबी कार्रवाई” की गई है।

घुसपैठ के प्रयास में चीन

यह गतिविधियां ऐसे समय में सामने आई हैं जब एक दिन पहले सोमवार को भी PLA के 8 विमान, 8 नौसेना जहाज और 2 आधिकारिक जहाज ताइवान के क्षेत्र में सक्रिय पाए गए थे। इनमें से दो विमानों ने मध्य रेखा पार कर दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी ADIZ क्षेत्रों में प्रवेश किया था। मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे लगातार घुसपैठ के प्रयास चीन की रणनीतिक दबाव बढ़ाने की नीति का हिस्सा हैं। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चीन पर गंभीर आरोप लगाया है। ताइपे ने कहा कि चीन इस समय जापान के साथ पहले से मौजूद तनाव को “राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर” और भड़का रहा है। यह बयान तब आया, जब चीन के समुद्री अधिकारियों ने पीले सागर में लाइव मिसाइल फायरिंग अभ्यास की घोषणा की।

बढ़ सकता है मौजूदा तनाव

ताइपे टाइम्स के अनुसार, चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने नेविगेशन चेतावनी जारी कर बताया कि PLA मंगलवार से गुरुवार तक मध्य पीले सागर में वास्तविक हथियारों के साथ मिसाइल अभ्यास आयोजित करेगा। ताइवान ने इसे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश बताया है, जो एशिया-प्रशांत में पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर सकता है।

ताइवान के अनुसार, चीन की ऐसी गतिविधियां न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि वैश्विक समुद्री मार्गों की स्थिरता पर भी असर डाल सकती हैं। ताइवान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि चीन की बढ़ती आक्रामकता पर ध्यान दिया जाए और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित की जाए।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार