चीन ने ईरान-इजराइल युद्धविराम को लेकर दी प्रतिक्रिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान-इजराइल सीजफायर पर चीन ने दी चेतावनी, कहा- अगर धोखा दिया तो…

ईरान-इजराइल संघर्ष खत्म हो गया है और दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। चीन ने सीजफायर के पालन की अपील की है और धोखा न देने की चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र में चीन ने यह बयान दिया।

अक्षय साहू

न्यूयॉर्क: ईरान और इजराइल के बीच चले 12 दिन तक चले संघर्ष का अंत हो गया है। दोनों देश युद्धविराम को लेकर सहमत हो गए हैं। इसे लेकर दुनियाभर के देश अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच इसे लेकर चीन ने भी बयान जारी किया है। इसमें चीन ने दोनों देशों को युद्धविराम का पालन करने और धोखा न देने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के राजदूत फू कोंग ने मंगलवार को एक बयान जारी किया। कोंग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह सीजफायर पूरी तरह प्रभावी रहेगा और सभी पक्ष बिना शर्त और पूरी निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे। इस बार दोनों देशों की ओर से कोई धोखा नहीं होना चाहिए। चीन का बयान ऐसे समय में आया जब खबरें आ रही हैं कि युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजराइल और ईरान ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं।

इजराइल ने दी ईरान को चेतावनी

इजराइल ने ईरान पर आरोप लगाया है कि युद्धविराम लागू होने के बाद भी ईरान ने उन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इजराइल ने इसके बाद ईरान को जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी है। हालांकि ईरान ने ऐसे किसी भी हमले से इनकार किया है और भरोसा दिलाया है कि जब तक इजराइल की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन नहीं होता, तब तक ईरान कोई हमला नहीं करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की थी कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर समझौता हो गया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले इस युद्धविराम को लागू करेगा और अगले 24 घंटों के भीतर दोनों देशों के बीच फिर से शांति बहाल हो जाएगी। उन्होंने दोनों देशों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, अब शांति का समय है। यह युद्ध वर्षों तक खिंच सकता था और पूरा मिडिल ईस्ट तबाही की चपेट में आ सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब ऐसा कभी नहीं होगा।

दोनों देशों ने भी दी सहमति

ट्रंप के ऐलान के बाद इजराइल और ईरान इस पर आधिकारिक बयान देने में समय लगाया। पहले ईरान ने युद्धविराम से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह किसी भी स्थिति में इजराइल से समझौता नहीं करेगा। हालांकि बाद में उसने इसे लेकर अपनी सहमति दे दी। वहीं, इजराइल ने भी ट्रंप के ऐलान के कई घंटे बाद इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी कर अपनी रजामंदी की घोषणा की।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा