फ्लाईदुबाई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Captain Smit Call: पीएम मोदी ने वीडियो कॉल पर फ्लाईदुबाई के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सूझबूझ से बड़ा हादसा टला और 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ।

प्रिया सिंह

Captain Smit PM Modi Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबाई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। UAE के अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित से पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

पीएम ने कहा कि अगर संकट में सही कदम न उठाया जाता तो देश और भारतीय पायलटों पर न जाने क्या बीतती। कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे जब को-पायलट ने कॉकपिट में हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों की मदद से लैंडिंग कराई।

पीएम मोदी का कैप्टन स्मित को वीडियो कॉल और भारतीय पायलटों की साख पर बयान

पीएम नरेंद्र मोदी ने UAE में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बातचीत की। पीएम मोदी ने फ्लाईदुबाई की फ्लाइट में हादसे को रोकने में भारतीय पायलट की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित की हिम्मत ने भारतीय पायलटों की साख बचाई है।

अगर संकट में सही कदम न उठाया जाता तो नतीजे अलग होते। पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप जान न बचाते तो देश और पायलटों पर न जाने क्या बीतती। भारतीय पायलटों को दुनिया भर में क्या-क्या झेलना पड़ता और किस नजरिए से देखा जाता।

पीएम ने कहा कि आपने 174 यात्रियों की जान बचाकर बड़ा काम किया, जिससे देश का मान बढ़ा। यह कदम साबित करता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं।

जीवन और मृत्यु की लड़ाई के बीच यात्रियों की सुरक्षा और 140 करोड़ देशवासियों का मान

वार्ता के दौरान पीएम ने कैप्टन स्मित के शरीर पर लगे गंभीर घावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब आप जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे थे, तब भी आपने प्राणों की परवाह नहीं की। अपने जीवन के बजाय आपने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन बचाया।

सबसे बड़ी बात यह है कि आपने अपने साहस से 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है।पीएम मोदी ने कहा कि संकट में ऐसा पराक्रम दिखाने के लिए वे गर्व अनुभव करते हैं। यह घटना हर भारतीय के भीतर छिपे नैतिक मूल्यों को प्रदर्शित करती है।

भारतीय पायलट का यह कार्य दुनिया भर में भारत की छवि को और सम्मानीय बनाता है। पीएम ने कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और शुभकामनाएं दीं।

हनुमान चालीसा का पाठ, कॉकपिट में हमला और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

पीएम मोदी से बातचीत दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि उस घड़ी में वे हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि संकट में वे हनुमान चालीसा बोल रहे थे और उन्हें विश्वास है कि ईश्वर ने बचाया है।

उल्लेखनीय है कि फ्लाईदुबाई की यह फ्लाइट दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। उड़ान दौरान विमान के को-पायलट ने अचानक चाकू निकालकर कैप्टन स्मित पर हमला किया था। इजरायली पीएम ने कहा था कि हमलावर को-पायलट ने प्लेन क्रैश कराने की कोशिश की थी।

घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने मुकाबला किया और दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों व क्रू ने हमलावर को काबू किया और सऊदी में लैंडिंग हुई। 174 यात्रियों की सुरक्षा के बाद अब कैप्टन स्मित का इलाज जारी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित