सांकेतिक तस्वीर  
विदेश

ऑस्ट्रेलिया में घूमने निकली थी 19 साल की युवती...कुत्तो ने नोच डाला, बीच पर मिली लाश

Canadian Tourist Death Australia: कनाडा की 19 वर्षीय युवती ऑस्ट्रेलिया के कगारी बीच पर मृत मिली। शरीर पर डिंगो के निशान, मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। द्वीप पर डिंगो आक्रामक।

अक्षय साहू

Canada Woman Killed by Dingoes: कनाडा की एक 19 साल की युवती की ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध कगारी बीच पर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, युवती का शव सोमवार सुबह कगारी बीच के पूर्वी तट पर माहेनो जहाज के मलबे के पास पाया गया। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने दोस्तों और सहकर्मियों को कहा था कि वह सुबह लगभग 5 बजे तैरने के लिए जा रही है। करीब 95 मिनट बाद, सुबह 6:35 बजे, पुलिस को उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

घटना के समय वहां मौजूद दो युवकों ने युवती के शव के पास करीब 10 डिंगो देखे। पुलिस इंस्पेक्टर पॉल अल्जी ने बताया कि युवती के शरीर पर ऐसे निशान थे, जो यह दर्शाते हैं कि डिंगो ने उसे नोचा था। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि उसकी मौत डिंगो के हमले से हुई या वह डूब गई थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है।

घटना से सदमें है दोस्त

युवती पिछले लगभग छह हफ्तों से कगारी बीच पर एक टूरिस्ट हॉस्टल में काम कर रही थी। उसके साथ कनाडा से आई एक दोस्त भी वहां काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि उसकी दोस्त घटना के बाद गहरे सदमे में है और उसे काउंसलिंग दी जा रही है। पुलिस कनाडा में युवती के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

कगारी दुनिया का सबसे बड़ा रेतीला द्वीप है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तहत संरक्षित है। यहां करीब 200 डिंगो स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। कोविड-19 महामारी के बाद द्वीप पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डिंगो ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। स्थानीय अधिकारी और पुलिस ने पर्यटकों और निवासियों से डिंगो के करीब न जाने और उन्हें भोजन न देने की चेतावनी दी है।

पहले भी हमला कर चुके है डिंगो

तीन साल पहले भी इसी द्वीप पर जॉगिंग कर रही 23 साल की एक युवती पर डिंगो के झुंड ने हमला किया था। वह समुद्र में खींची गई थी, लेकिन किसी पर्यटक ने समय रहते उसकी जान बचाई थी। डिंगो ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कुत्तों की एक प्रजाति है, जिन्हें काफी हिंसक माना जाता है।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?