विदेश

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में सैकड़ों ‘सिकुआ' खाक

रंजन सिंह

लॉस एंजिलिस (अमेरिका). उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में सैकड़ों विशाल ‘सिकुआ' के खाक होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिकुआ और किंग्स कैन्योन राष्ट्रीय उद्यानों की संसाधन प्रबंधन एवं विज्ञान संबंधी मामलों की प्रमुख क्रिस्टी ब्रिघम ने कहा, ‘‘यह बेहद हृदयविदारक है।'' बिजली गिरने की वजह से केएनपी कॉम्प्लेक्स में नौ सितंबर को आग लगी थी, जिससे बाग में 15 विशाल ‘सिकुआ' (कैलिफोर्निया में देवदार की जाति का बहुत ऊंचा पेड़) बाग खाक हो गए।

दो उपवन, जिनमें से एक में 5,000 पेड़ थे, उसमें भीषण आग लगी जिसकी लपटें 100-फुट (30-मीटर) तक उठीं। इस कारण विशाल पेड़ों का ऊपरी हिस्सा भी जल गया। उन्होंने बताया कि विशाल जंगल में दो जले हुए पेड़ वहां गिर गए, जहां लगभग 2,000 ‘सिकुआ' लगे हैं। हालांकि अधिकतर पेड़ बच गए। पूर्वानुमानकर्ता ने बताया कि ठंडे मौसम ने आग की लपटों को धीमा करने में मदद की है और क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश का भी अनुमान है।

ब्रिघम ने कहा कि जब हम हजार-दो हजार साल पुराने पेड़ों के साथ ऐसा होते देखते हैं, तो एक भी पेड़ को खोने का दर्द हृदयविदारक होता है। कैलिफ़ोर्निया की आग में 2021 में अब तक 3,000 वर्ग मील (7,800 वर्ग किलोमीटर) खाक हुआ है और 3,000 से अधिक मकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और अन्य संरचनाएं नष्ट हुई हैं।(एजेंसी) 

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार