प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

रेड सी में ब्रिटेन के जहाज पर दागी गोलियां और रॉकेट, हूती विद्रोहियों पर शक

रेड सी में यमन के पास एक ब्रिटिश जहाज पर हमले की खबर आई, जिसमें गोलीबारी और RPG का इस्तेमाल किया गया। हूती विद्रोहियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है, हालांकि किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

अक्षय साहू

साना: ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर के बाद से शांति है। इसी बीच खबर आई है कि रविवार को रेड सी में यमन के पास एक ब्रिटिश जहाज पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने जहाज पर गोलीबारी करने के साथ रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे। इस हमले में यमन के हूती विद्रोहियों के शामिल होने की आशंका जताई गई है।

ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि हमले के समय जहाज में मौजूद सशस्त्र सुरक्षा टीम ने जवाबी हमला किया। फिलहाल किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले की जांच की जा रही है। ऑपरेशंस सेंटर ने इसमें हूती विद्रोहियों के शामिल होने की आशंका जताई है।

हूती विद्रोहियों का आतंक

पिछले कुछ महीनों में, यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी के इस अहम क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। यह इलाका समुद्री व्यापार के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का लगभग 40 प्रतिशत वाणिज्यिक जहाज इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसी वजह से, हूती विद्रोही यहां से गुजरने वाले वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों को अपना निशाना बनाते हैं।

हूती विद्रोहियों का दावा है कि वे ये हमले गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के हमलों के विरोध में कर रहे हैं। नवंबर 2023 से जनवरी 2025 तक, हूती विद्रोहियों ने 100 से ज्यादा व्यापारी जहाजों को निशाना बनाया, जिनमें से दो डूब गए और चार नाविकों की मृत्यु हो गई।

अमेरिकी हमले के बाद हमले

हूती विद्रोहियों ने कुछ समय के लिए संघर्षविराम लागू किया था और जहाजों पर हमले रोक दिए थे। हालांकि, मार्च के मध्य में जब अमेरिका ने उनके ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, तो यह संघर्षविराम टूट गया। इसके कुछ सप्ताह बाद तक हूतियों ने किसी जहाज पर सीधे हमले नहीं किए, लेकिन वे इज़राइल को निशाना बनाकर कभी-कभी मिसाइल हमले जारी रखते रहे।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट