ब्राजील में हुए विमान हादसे तस्वीर 
विदेश

ब्राजील विमान हादसे के कारण का हुआ खुलासा, जिसमें 62 लोगों की हो गई थी मौत

नौ अगस्त को पराना प्रांत के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुलहोस जा रहा विमान विन्हेदो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी।

साक्षी सिंह

साओ पाउलो: ब्राजील में पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने पंखों से बर्फ हटाने वाली प्रणाली में खराबी की जानकारी दी थी। शुक्रवार को जारी एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नौ अगस्त को पराना प्रांत के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुलहोस जा रहा विमान विन्हेदो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी।

जांचकर्ताओं ने बर्फ निकालने वाली प्रणाली में खराबी को हादसे की मुख्य वजह नहीं बताया और कहा कि इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए और जांच की जरूरत है।

लेकिन उनकी रिपोर्ट विमानन विशेषज्ञों की इस परिकल्पना को बल देती है कि संभवत: विमान के पंखों पर बर्फ जमने और ‘डी-आइसिंग सिस्टम' के बर्फ हटाने में नाकाम रहने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के दिन की मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट में भी उस इलाके में बर्फ जमने का अनुमान जताया गया था, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विमान के पंखे से नहीं हटा पाए थे बर्फ

हवाई दुर्घटनाओं की जांच और रोकथाम के लिए ब्राजीलियाई वायु सेना के केंद्र के जांचकर्ता पाउलो फ्रेस ने ब्राजीलिया में संवाददाताओं से कहा कि विमान के कॉकपिट में लगे ‘वॉयस रिकॉर्डर' में दर्ज ऑडियो से पता चला है कि पायलट ने पंखों पर बर्फ जमने और ‘डी-आइसिंग सिस्टम' के बर्फ हटाने में नाकाम रहने के संकेत दिए थे।

फ्रेस के मुताबिक, हादसे से महज दो मिनट पहले सह-पायलट ने कहा था कि बहुत ज्यादा बर्फ। विमान के डेटा रिकॉर्डर ने भी संकेत दिए कि पंखों पर बर्फ जमने से रोकने के लिए जिम्मेदार ‘डी-आइसिंग सिस्टम' कई बार चालू और बंद हुआ था।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?