अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका 
विदेश

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका, शिया अल्पसंख्यक समुदायों को बनाया गया निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक भयानक बम धमाका हुआ। इस बम धमाके में एक लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। इस धमाके की जिम्मेदारी आईएस यानी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोमवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस धमाके में शिया अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया गया है।

साक्षी सिंह

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक भयानक बम धमाका हुआ। इस बम धमाके में एक लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। इस धमाके की जिम्मेदारी आईएस यानी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोमवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस धमाके में शिया अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया गया है।

आतंकवादी संगठन ने एक बयान में कहा कि उसने रविवार को शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाते हुए विस्फोटक उपकरण से धमाका किया और इसमें घायल और मारे गए लोगों की संख्या 13 बताई।

धमाके में 11 लोगों की मौत

पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने सोमवार को काबुल शहर के पश्चिमी हिस्से में बम धमाके की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि धमाके में एक नागरिक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट दश्ते बराची इलाके में हुआ और पुलिस जांच में जुटी है। काबुल के दश्ते बराची क्षेत्र को आईएस के सहयोगी संगठनों द्वारा बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है।

अस्पतालों और मस्जिदों पर कई हमले

इन संगठनों ने स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों पर कई बार हमले किए हैं। इतना ही नहीं, देश के उन अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया जहां शिया रहते हैं। अगस्त 2021 में जब अमेरिका और अन्य सैनिकों ने अफगानिस्तान से वापसी की, तब से आईएस तालिबान का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी रहा है। आईएस आतंकवादियों ने काबुल और देश के अन्य हिस्सों में हमले किए हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो