Pakistan Army Convoy Ambush Quetta: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले के बाद पूरे देश में तनाव बढ़ गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सेना गुरुवार को मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स के कुछ जवानों पर जानलेवा हमला किया। BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए। बलूचिस्तान ने हाल ही में पाकिस्तान से अलग होने का ऐलान किया था। बलूचिस्तान ने खुद को एक आजाद के घोषित किया था, इसके बाद से ही पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी बीच BLA ने पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला करने का दावा किया। हालांकि पाकिस्तान सरकार और सेना ने अभी तक इस हमले की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि सेना के काफिला हमला हुआ है और इसके बाद राहत और सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद क्वेटा में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और सभी बड़े अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दिया गया है। सिविल हॉस्पिटल, घौस बख्श रायसानी मेमोरियल हॉस्पिटल और दूसरे अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया। जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं, कुछ को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया। पाकिस्तानी सेना ने अब तक नहीं बताया है कि हमले में उसके कितने सैनिक घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सेना का काफिला करीब 10 बसों में सफर कर रहा था। इनमें छुट्टी पर जा रहे जवान सवार थे। बीएलए ने कहा कि उसने इसी काफिले को निशाना बनाया और हमले के दौरान पहुंची अतिरिक्त सुरक्षा टीमों पर भी हमला किया।
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद क्वेटा-कराची हाईवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया, ताकि राहत और तलाशी अभियान चलाया जा सके। पूरे इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। हालांकि, बीएलए के दावों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तानी सेना ने अपने नुकसान की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बलूचिस्तान में अलगाववादी हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में बीएलए ने सेना के ठिकानों, काफिलों और सुरक्षा चौकियों पर कई हमले किए हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान के सामने बलूचिस्तान की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की चुनौती को सामने ला दिया है।