Photo:Twitter/@BillClinton 
विदेश

बिल क्लिंटन को कैलिफोर्निया के अस्पताल से छुट्टी मिली

रवि शुक्ला

ओरेंज: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल से रविवार को छुट्टी मिल गई जहां उनका संक्रमण का इलाज चल रहा था। पूर्व राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर से सुबह करीब आठ बजे छुट्टी मिली। अधिकारियों ने बताया कि क्लिंटन (75) को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।

क्लिंटन की प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत में पिछले 24 घंटों में काफी सुधार आ रहा है।'' अस्पताल में पति के साथ हिलेरी क्लिंटन रहीं और रविवार को पति के साथ ही अस्पताल से निकलीं। 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार रात को कहा था कि उन्होंने बिल क्लिंटन से बात की और पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। बाइडन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में कहा, ‘‘उनकी तबियत ठीक है।'' पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने बताया कि उनके मूत्राशय में संक्रमण था। 

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Train Cancelled List 2026: बिहार से दिल्ली तक कोहरे का असर, 20 ट्रेनें रद्द, 26 के दिन घटे; देखें पूरी लिस्ट