बांग्लादेश भारत संग अच्छे संबंध चाहता है, फोटो (सो. आईएएनएस) 
विदेश

बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है, तौहीद बोले- सम्मान ही है आधार

Bangladesh India Relation: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को कहा कि उनकी अंतरिम सरकार भारत के साथ संबंधों में आपसी सम्मान और समानता को सबसे महत्वपूर्ण मानती है।

अमन उपाध्याय

ढाका: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के साथ रिश्तों में परस्पर सम्मान और बराबरी को प्राथमिकता देती है और इसी आधार पर मजबूत संबंध बनाना चाहती है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत की एक मेडिकल टीम का बांग्लादेश आना दोनों देशों के बेहतर होते संबंधों का संकेत है?

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैन ने कहा, "हमने शुरू से यही रुख अपनाया है। हमारा हमेशा यही कहना रहा है कि हम भारत के साथ सकारात्मक और अच्छे कामकाजी रिश्ते चाहते हैं। यह सोच अब भी कायम है। अंतरिम सरकार में किसी ने कभी यह नहीं कहा कि वे भारत से अच्छे संबंध नहीं रखना चाहते।"

घायलों का इलाज कर रहे भारतीय डॉक्टर

भारत से विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम बुधवार रात ढाका पहुंची है। यह टीम विमान दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार कर रही है। दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पतालों से आई इस मेडिकल टीम में बर्न और प्लास्टिक सर्जरी के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं। गुरुवार सुबह से ही टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। यह सहायता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बांग्लादेश को हरसंभव मदद देने के आश्वासन के तहत भेजी गई है। पीएम मोदी ने हादसे के तुरंत बाद बांग्लादेश को सहयोग का भरोसा दिलाया था।

जरूरत पड़ी तो भारत में होगा इलाज

भारतीय डॉक्टरों की एक टीम घायल मरीजों की हालत की जांच कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो उन्हें भारत में विशेष इलाज के लिए सलाह दी जाएगी। जरूरत महसूस होने पर अतिरिक्त चिकित्सा टीमें भी भेजी जा सकती हैं। गौरतलब है कि 21 जुलाई को ढाका में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया था और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था।

इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार को पत्र भेजकर पूछा था कि क्या घायलों को भारत में किसी विशेष इलाज की जरूरत है। उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि वे हर जरूरी सहायता मुहैया कराने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "भारत बांग्लादेश के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और आवश्यक हर सहायता देने को तैयार है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी