हिंदू युवक दीपू चंद्र दास हत्याकांड, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में बड़ा ऐलान: दीपू दास के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, दोषियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

Deepu Das News: दिसंबर 2025 में भीड़ द्वारा मारे गए दीपू चंद्र दास के परिवार के लिए बांग्लादेश सरकार ने पुनर्वास योजना की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अमन उपाध्याय

Deepu Das Bangladesh Lynching: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मयमनसिंह जिले में कट्टरपंथी भीड़ द्वारा नृशंस रूप से हत्या किए गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास के मामले में पीड़ित परिवार के लिए एक व्यापक पुनर्वास और आर्थिक सहायता पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत परिवार को वित्तीय मदद के साथ-साथ पुनर्वास से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे इस गहरे सदमे से उबर सकें।

सरकार का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कैसे हुई दीपू दास हत्या?

18 दिसंबर 2025 को मयमनसिंह जिले के वालुका उपजिला स्थित स्क्वायर मास्टरबाड़ी क्षेत्र में कथित ईशनिंदा के आरोप में उग्र भीड़ ने दीपू दास की पीट-पीटकर और जलाकर हत्या कर दी थी। भीड़ की क्रूरता यहीं नहीं रुकी उन्हें पेड़ से लटका दिया गया था जिससे पूरे देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। दीपू दास अपने गरीब परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। सरकार का सहायता पैकेज और पुनर्वास योजना अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के निर्देश पर शिक्षा सलाहकार डॉ. सी. आर. अबरार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहायता राशि का विवरण साझा किया:

  • पक्का घर: परिवार के लिए एक स्थायी घर बनाने हेतु 25 लाख बांग्लादेशी टका दिए जाएंगे जिसका निर्माण राष्ट्रीय आवास प्राधिकरण करेगा।
  • नकद सहायता: दीपू दास के पिता और पत्नी को 10-10 लाख टका की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • बच्चों का भविष्य: उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए 5 लाख टका का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) बनाया जाएगा।

न्याय का भरोसा और गिरफ्तारियां

शिक्षा सलाहकार डॉ. अबरार ने कहा कि दीपू दास की हत्या एक बेहद निंदनीय और जघन्य अपराध है जिसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसे अपराधों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है और सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

डॉ. अबरार ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि पूरे मामले की जांच एजेंसियों द्वारा लगातार की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज