बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने पर बैन लगाया (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने पर बैन से बवाल, यूनुस के मंसूबे नाकाम

Bangladesh News: बांग्लादेश में महिला कर्मचारियों के ड्रेस कोड पर सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया, जिसमें शॉर्ट ड्रेस और लेगिंग्स पर प्रतिबंध लगाया गया था।

अक्षय साहू

Bangladesh Shorts Ban Controversy: बांग्लादेश में शुक्रवार को सरकार के एक विवादित फैसले के बाद बवाल मच गया। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बैंकों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करते हुए शॉर्ट ड्रेस, शॉर्ट स्लीव और लेगिंग्स पहनने पर बैन लगा दिया था। सरकार के इस फैसले से लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।

स्थानिय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को महिला कर्मचारियों को शालीन और पेशेवर कपड़े पहनकर दफ्तर आने का फरमान जारी किया था। इसके अलावा बांग्लादेश बैंक के मानव संसाधन विभाग ने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और फेसबुक पर इसका विरोध करना शूरू कर दिया।

तालीबान से की आदेश की तुलना

मामला इतना बिगड़ गया कि लोग सोशल मीडिया पर बांग्लादेश बैंक मैनेजमेंट को शालीन और पेशेवर की परिभाषा बताने लगे। कई लोगों ने इसकी तुलना तालीबानी आदेश की। विवाद को बढ़ता देख फिलहाल केंद्रीय बैंक ने अपने फैसले को वापस ले लिया है। जानकारी के अनुसार रद्द किए गए फैसले में पुरुष कर्मचारियों को लंबी या आधी बाजू वाली शर्ट, फार्मल पैंट और जूते पहनने के लिए कहा गया था। वहीं, जींस और फैंसी पजामे पहनने पर बैन लगा दिया था। इसके अलावा महिलाओं को साड़ी, सलवार-कमीज, कोई अन्य सादा, शालीन, पेशेवर कपड़े, हेडस्कार्फ़ या हिजाब पहनने के लिए कहा गया था। इस आदेश के तहत महिलाओं को सैंडल या जूते पहनने की इजाजत थी।

बवाल के बाद फैसला बदला

बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के आदेश का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुए। एक यूजर्स ने फैसले पर तंज सकते हुए कहा कि, इस्लामिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश बैंक ने महिला कर्मचारियों को शॉर्ट स्लीव और लैंगिंग्स नहीं पहनने पर बैन लगा दिया। लेकिन लेकिन बांग्लादेश बैंक के गवर्नर की बेटी अपनी मर्जी के कुछ भी पहन सकती है।

लोगों ने इस फैसले की तुलना अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आदेशों से की जिसमें सभी महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से पांव तक कपड़े पहनने का आदेश दिया गया है। एक यूजर ने लिखा कि नए तालिबानी युग में एक सतर्क तानाशाह का शासन। हालांकि सरकार ने विवाद के बाद फैसला वापस ले लिया है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO