भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज 
विदेश

Bangladesh: भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है बांग्लादेश, ‘स्वर्णिम अध्याय' का किया जिक्र

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के लोगों के साथ मजबूत संबंध देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती शेख हसीना सरकार के दौरान इसका अभाव था।

साक्षी सिंह

ढाका: बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के लोगों के साथ मजबूत संबंध देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती शेख हसीना सरकार के दौरान इसका अभाव था। हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत के प्रति जनता के असंतोष को कम करना संभव है। मेरा मानना ​​है कि हमें इस समस्या के समाधान के लिए सही द्विपक्षीय कदम उठाने की जरूरत है।

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंधों का ‘स्वर्णिम अध्याय' सरकारी स्तर पर स्पष्ट है, लेकिन यह आम जनता तक नहीं पहुंचा है।

हुसैन ने कहा कि हम लोगों के बीच मजबूत संबंध देखना चाहते हैं। लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि बांग्लादेश और भारत के बीच वास्तव में अच्छे संबंध हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस पहलू का अभाव रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में विद्यार्थियों और जनता की क्रांति के बाद, बढ़ा-चढ़ा कर विमर्श प्रस्तुत करने के लिए भारतीय मीडिया की आलोचना भी की।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप