बम धमाके से दहला बांग्लादेश, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत-पाकिस्तान के बाद बम धमाके से दहला बांग्लादेश, 11 जगहों पर फेंके गए बम, 3 बसों में लगाई आग

Bomb Blast in Dhaka: सोमवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई इलाकों में आगजनी और देसी बम धमाकों ने माहौल को अशांत कर दिया। जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी के घायल...

अमन उपाध्याय

Bomb Blast in Bangladesh: भारत और पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी ढाका के कई इलाकों में ये विस्फोट हुए, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन घटनाओं में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोटों में देसी बमों का इस्तेमाल किया गया था। जिन स्थानों को निशाना बनाया गया, उनमें सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस और मत्स्य पालन सलाहकार से जुड़े संस्थान, नेशनल सिटिजन पार्टी का दफ्तर और कुछ धार्मिक स्थल शामिल हैं।

पूरे दिन शहर में फेंके गए बम

ढाका पुलिस के मुताबिक, पूरे दिन शहर के 11 अलग-अलग इलाकों में देसी बम फेंके गए और तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि आगजनी में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मुख्यालय ने ढाका के सभी थानों को 13 नवंबर से पहले गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि इसी दिन अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े एक मामले में अपना फैसला सुनाने वाला है।

शहर में तलाशी अभियान शुरू

मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस विंग ने सोमवार रात जारी बयान में बताया कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन ने हमलों में शामिल संदिग्धों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बयान में यह भी कहा गया कि देश में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कानून सख्त कार्रवाई करेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इमारत पर फेंका गया देसी बम

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह शुरू हुए हमले देर रात तक चलते रहे। पहला धमाका तड़के करीब 3:45 बजे ग्रामीण बैंक मुख्यालय के सामने हुआ जो मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से संबंधित संस्था है। मीरपुर मॉडल थाने के प्रभारी सज्जाद रोमन ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने इमारत पर देसी बम फेंका और वहां से फरार हो गए।

एनसीपी के संयुक्त सदस्य सचिव मुश्फिक उस सालेहिन ने बताया कि मौके से एक जिंदा बम बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि धमाके के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल से भाग रहे दो लोगों का पीछा किया। इसके बाद पास के इलाके से तीन और संदिग्धों को पकड़ लिया गया। इस तरह कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना