बांग्लादेश में विमान हादसा (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में स्कूल के ऊपर गिरा एयरफोर्स का F7 एयरक्राफ्ट, 19 लोगों की मौत

Bangladesh News: ढाका के उत्तरा क्षेत्र में एक स्कूल पर बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गए। स्कूल में बच्चे मौजूद थे।

अक्षय साहू

Bangladesh Air Force Plane Crash: बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां वायुसेना का एक F-7 ट्रेनर विमान सोमवार दोपहर ढाका के उत्तरा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल परिसर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 19लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी सेना और अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने दी।

विमान उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में उस समय गिरा, जब वहां बच्चे मौजूद थे। सोशल मीडिया में वायरल फुटेज में घटनास्थल से धुआं और आग की लपटें उठती साफ दिखाई दे रही हैं। बांग्लादेश सेना के अधिकारियों ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान वायुसेना का F-7 BGI था। वहीं, अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने फोन पर जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने फिलहाल इससे अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। बांग्लादेश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

स्कूल से निकलकर भागे छात्र

माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि एक प्रशिक्षण विमान स्कूल के गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस समय विमान क्रैश हुआ, स्कूल परिसर में कक्षाएं चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण विमान ने दोपहर करीब  1:06 बजे उड़ान भरी थी। इसके तुरंत बाद ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने जारी किया बयान?

डीएमपी के उत्तरा डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमीश्नर मोहिदुल इस्लाम ने हादसे को लेकर बयान जारी करते हुए बताया कि, माइलस्टोन काॅलेज इलाके में एक ट्रेनिंग विमान हादसा हो गया है। राहत-बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

चश्मदीदों ने बताई हादसे की भयावहता

घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि विमान स्कूल की इमारत से टकराया। बांग्लादेशी सेना और अग्निशमन सेवा के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों तथा अभिभावकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सेना के जवान घायल छात्रों को बाहों में बाहर लाते देखे गए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज