बलूच विद्रोहियों का पाक सैनिकों पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

राशन पहुंचा रहे थे सैनिक तभी... बलूच विद्रोहियों ने कर दिया भीषण हमला, कई जवानों की मौत

Balochistan IED Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में BLA ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया है। संगठन ने दो आईईडी धमाकों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में तीन सैनिकों की मौत हो गई।

अमन उपाध्याय

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने कलात और केच जिलों में पाकिस्तानी सेना पर दो अलग-अलग आईईडी धमाके किए हैं। BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने एक बयान जारी कर कहा कि ये हमले संगठन के लड़ाकों ने “पाकिस्तान की कब्जे की नीतियों” के खिलाफ किए हैं। संगठन ने कहा कि उनके ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे, जब तक बलूचिस्तान को स्वतंत्रता नहीं मिल जाती।

पहला हमला कलात जिले के ग्रेप इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना का एक काफिला अपने अग्रिम ठिकानों पर राशन और अन्य सामग्री पहुंचा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लगाए गए एक रिमोट-कंट्रोल बम से जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरा धमाका केच में

दूसरा हमला केच जिले के गोरकोप इलाके में हुआ। यहां पाकिस्तानी सेना की बम डिफ्यूज यूनिट सड़क मार्ग को साफ कर रही थी ताकि सैन्य काफिले सुरक्षित गुजर सकें। इस दौरान बीएलए के लड़ाकों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। BLA के लगातार हमलों से पाकिस्तान की सेना की परेशानी बढ़ती जा रही है। संगठन पिछले कई सालों से बलूचिस्तान में सक्रिय है और अक्सर सरकारी ठिकानों तथा सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है।

खैबर पख्तूनख्वा में भी मुठभेड़

इस बीच, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। सेना ने बताया कि शुक्रवार रात उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में मुठभेड़ के दौरान 25 आतंकवादी मारे गए, जिनमें चार आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे।

सेना ने कहा कि ये आतंकी अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए आतंकियों की पहचान फितना अल ख्वारिज नामक संगठन से जुड़ी बताई गई है। इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए। पाकिस्तान में एक ओर बीएलए जैसे अलगाववादी संगठन हमले कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अफगान सीमा से आतंकी घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे देश की सुरक्षा स्थिति और अधिक अस्थिर होती जा रही है।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया