बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान में बड़ा हमला, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: थानों में आग, शहर पर कब्जा...बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान में बड़ा हमला, शहबाज-मुनीर की फूली सांसें

बलूचिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, कई पुलिस थानों में आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा साझा किए गए वीडियो में शहर के कई हिस्सों में धुएं के गुबार और आग की...

अमन उपाध्याय

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के एक शहर पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है। बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के कई इलाकों में आग की लपटें उठ रही हैं और काले धुएं के बादल छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीएलए ने सुराब शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन और अन्य सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है, साथ ही प्रमुख बैंक और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर भी कब्जा कर लिया है।

यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। बीएलए के कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने लेवी और पुलिस थानों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी दफ्तरों पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। कई जगहों से पाकिस्तानी सेना और पुलिस को मारकर भगा दिया गया है। साथ ही, एक एसएचओ की हत्या का भी दावा किया गया है। बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान पुलिस से उसके हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

देखें Video-

सरकारी संस्थानों पर किया कब्जा

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच ने बताया कि लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरा कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोराब में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस थाना सहित कई अहम सरकारी संस्थानों को नियंत्रण में ले लिया गया है। इसके अलावा, मुख्य क्वेटा-कराची हाइवे और सोराब-गदर रोड पर गश्त और जांच जारी है, और हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग संगठित रूप से शहर की कई सरकारी इमारतों पर हमला करने पहुंचे। इस दौरान कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया और कुछ सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले एक वर्ष से बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ क्षेत्रों या महत्वपूर्ण मार्गों पर अस्थायी नियंत्रण स्थापित किया है।

हजारों बलूच कार्यकर्ता और छात्र गायब

BLA एक बलूच अलगाववादी समूह है जो बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करता आ रहा है। पाकिस्तान की सरकार ने इसे "आतंकी संगठन" घोषित कर रखा है, जबकि इसके समर्थक इसे आजादी की लड़ाई मानते हैं। बलूचों का कहना है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रहे है। अब तक हमारे हजारों बलूच कार्यकर्ता और छात्र गायब हो चुके हैं। बता दें कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान के विद्रोह के चलते देश के विभाजन की आशंका बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान कई हिस्सों में बंट सकता है, जिसमें बलूचिस्तान, सिंध प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) अलग-अलग इकाइयों के रूप में उभर सकते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान