गुंथर फेलिंगर (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत के होंगे टुकड़े-टुकड़े...ऑस्ट्रिया के नेता का विवादित बयान, PM मोदी को बताया तानाशाह

Austria News: गुंथर फेलिंगर ने खालिस्तान समर्थक एक हैंडल द्वारा आयोजित चर्चा में हिस्सा लिया और भारत को आजादी से पहले जैसी स्थिति में वापस ले जाने और उसे कई टुकड़ों में बांटने की बात कही।

अक्षय साहू

Austria Gunther Fellinger: भारत पिछले कुछ सालों में आर्थिक और राजनीति स्तर पर और मजबूत हुआ है। हालांकि यूरोप में बैठे कुछ नेताओं को ये तरक्की देखी नहीं जा रही है, इसलिए आए दिन वो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं। ताजा मामला ऑस्ट्रियाई के नेता गुंथर फेलिंगर का है, जिन्होंने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात की है।

गुंथर फेलिंगर ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खालिस्तान समर्थक एक हैंडल द्वारा आयोजित चर्चा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भारत को आजादी से पहले जैसी स्थिति में वापस ले जाने और उसे कई टुकड़ों में बांटने की बात कही। इस दौरान, फेलिंगर ने खालिस्तानी उग्रवादियों को भारत के टुकड़े कर अलग राष्ट्र बनाने के तरीकों के बारे में सुझाव भी दिए।

भारत विरोधी बयानबाजी की इतिहास

ऑस्ट्रिया के नेता और इन्फ्लुएंसर गुंथर फेलिंगर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि उन्होंने ‘सिख नैरेटिव’ नामक एक्स हैंडल के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा की, जिसमें खालिस्तान की आजादी के रास्तों और भारत को, उनके शब्दों में, "पूर्व-भारत द्वारा समर्थित रूस समर्थक तानाशाह नरेंद्र मोदी" के शासन से कैसे मुक्त किया जाए इस पर बात हुई। फेलिंगर ने आगे कहा कि उन्होंने आज के ब्रिक्स समूह और भारत से जुड़ी कई गंभीर बातें सीखी हैं।

यह पहली बार नहीं है जब गुंथर फेलिंगर ने भारत या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान बाजी की हो। वो इससे पहले भी कई बार इस प्रकार के विवादित बयान दे चुकें हैं। उन्होंने इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी को एक तानाशाह नेता बताया था। फेलिंगर ने आरोप लगाया था कि पीएम के कई फैसले तानाशाहों की तरह है।

कौन हैं विवादित नेता गुंथर फेलिंगर?

गुंथर फेलिंगर ऑस्ट्रिया के एक राजनीतिक कार्यकर्ता और इन्फ्लुएंसर हैं, जो यूरोपीय कमेटी फॉर नाटो इनलार्जमेंट नामक एक लॉबी समूह का संचालन करते हैं। यह समूह ऑस्ट्रिया, कोसोवो, यूक्रेन, आर्मेनिया और मोल्दोवा सहित कई यूरोपीय देशों को नाटो में शामिल करने की वकालत करता है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि फेलिंगर नाटो के किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं और न ही उनका नाटो से कोई औपचारिक जुड़ाव है। लेकिन ऑस्ट्रिया में एक बड़ा समुदाय उनका समर्थन करता है, और उनको अपना नेता मानता है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला