हादसे का विस्फोट 
विदेश

Haiti News: दक्षिणी हैती में ईंधन ट्रक हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत

हैती में शनिवार को पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘रेडियो कैराइब्स' की खबर में यह जानकारी दी गई।

साक्षी सिंह

पोर्ट ऑ प्रिंस: हैती में शनिवार को पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘रेडियो कैराइब्स' की खबर में यह जानकारी दी गई।

इस दुर्घटना के संबंध में बयान के लिए हैती के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। हैती के अस्पताल में गंभीर रूप से जले मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। 1.2 करोड़ की आबादी वाला यह देश ईंधन की कमी से भी जूझ रहा है।

गिरोहों के बीच लड़ाई के कारण देश में माल का आयात करना और भी मुश्किल हो गया है। शनिवार की दुर्घटना 60,000 की आबादी वाले मीरागोआने शहर में हुई, जो तीन वर्ष पहले एक शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित हुआ था।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच