ड्रोन इंटरसेप्शन का वीडियो (सोर्स- एक्स @modgovae) 
विदेश

अपाचे हेलीकॉप्टर का अचूक प्रहार...हवा में ही खाक हुए ईरान के घातक ड्रोन, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Middle-East Tension: US-इजरायल तेहरान पर कहर बरपा रहे हैं तो ईरान इजरायल के साथ गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच UAE ने ईरानी ड्रोन के शिकार का एक वीडियो जारी किया है।

अभिषेक सिंह

Drone Interception Video: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। अमेरिका और इजरायल तेहरान पर कहर बरपा रहे हैं तो ईरान इजरायल और गल्फ देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने ईरानी ड्रोन के शिकार का एक वीडियो जारी किया है।

UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने कई ईरानी ड्रोन को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया है। सउदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें अपाचे को हवा में ईरानी ड्रोन का शिकार करते दिखाया गया है।

ईरान ने UAE पर किए कई बड़े हमले

अमेरिका और इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद से ईरान ने UAE पर कई बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी अबू धाबी के साथ-साथ दुबई को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि, UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने बड़ी संख्या में ईरानी मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया है।

सामने आया ड्रोन इंटरसेप्शन का वीडियो

UAE रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में UAE जॉइंट एविएशन कमांड के AH-64D अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर एक्शन में दिख रहे हैं। वीडियो में अपाचे हेलीकॉप्टर दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को रडार से डिटेक्ट करते और फिर उन्हें मार गिराते हुए दिख रहे हैं।

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, UAE रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जब देश की सुरक्षा और संप्रभुता की बात आती है तो कोई समझौता नहीं हो सकता। UAE मिलिट्री ने यह भी कहा कि वे देश के खिलाफ किसी भी हमले या खतरे को रोकने या उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

UAE पर कितने हमले कर चुका ईरान?

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने 28 फरवरी से देश पर कुल 189 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से 175 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोककर नष्ट कर दिया, जबकि 13 जमीन पर पहुंचने से पहले समुद्र में गिर गईं। सिर्फ एक ईरानी मिसाइल UAE के इलाके में गिरी है।

रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया है कि एब तक कुल 941 ईरानी ड्रोन भी डिटेक्ट हुए हैं, जिनमें से 876 को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया, जबकि 65 देश के अंदर गिरे। इसके साथ ही आठ क्रूज़ मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर