विदेश

रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गुस्से में शख्स ने रूसी एंबेसी के अंदर घुसा दिया ट्रक, और फिर... देखें वीडियो

एक आयरिश बंदे (Irish man) ने रूस का विरोध करते हुए रूसी एंबेसी (Russian Embassy) में ट्रक घुसा दिया।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) शुरू है। दुनिया के सभी लोग इस जंग के कारण चिंतित है। सोशल मीडिया पर रोजाना इस जंग से जुड़ीं तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है। रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। वहीं, दूसरी तरफ रूस (Russia) में युद्ध रोकने को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी दौरान रूस से एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, एक आयरिश बंदे (Irish man) ने रूस का विरोध करते हुए रूसी एंबेसी (Russian Embassy) में ट्रक घुसा दिया।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार की है। रूस में डेस्मंड विस्ली नाम के एक ट्रक ड्राइवर ने रूसी एंबेसी (Russian Embassy) में ट्रक घुसा दिया। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर Fifty Shades of Whey के अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, पहले ड्राइवर अपने ट्रक को आगे की ओर लेकर जाता है। फिर वो बहुत तेजी से ट्रक को रूसी एंबेसी की ओर बैक कर देता है। इसके बाद ट्रक पीछे से एंबेसी के दरवाजे पर टकराता है और दरवाजा टूट जाता है।

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस शख्स पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शख्स को पकड़ लिया है। इस घटना के बारे में डेस्मंड ने बताया कि 'उसने रूसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए इस काम को अंजाम दिया। वो चाहते हैं कि रूस के एंबेसडर (Russian Ambassador)उनका देश छोड़कर चले जाएं।'

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट