नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में भीषण धमाका (Image- Social Media) 
विदेश

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में भीषण धमाका, मेयर ने नफरत फैलाने की कोशिश बताया

Jewish Community Attack: एम्स्टर्डम के एक यहूदी स्कूल में शनिवार सुबह हुए विस्फोट ने शहर को हिला दिया। मेयर फेमके हलसेमा ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ जानबूझकर किया गया हमला बताया।

अर्पित शुक्ला

Amsterdam Jewish School Explosion: नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में शनिवार की सुबह एक यहूदी स्कूल में हुए विस्फोट ने शहर को हिलाकर रख दिया। एम्स्टर्डम की मेयर फेमके हलसेमा ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ जानबूझकर किए गए हमले के रूप में बताया। विस्फोट शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक उच्च वर्गीय आवासीय इलाके में हुआ था, जिसके कारण स्कूल को सीमित नुकसान हुआ, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने त्वरित प्रतिक्रिया दी

घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मेयर हलसेमा ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि इस विस्फोट से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना मिली। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और यहूदी संस्थानों की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की सुबह एम्स्टर्डम के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक यहूदी स्कूल में विस्फोट हुआ। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं, जिससे नुकसान को सीमित रखा जा सका। राहत की बात यह रही कि धमाका तड़के हुआ, जिससे स्कूल की इमारत को केवल मामूली नुकसान हुआ और कोई जनहानि नहीं हुई।

मेयर हल्सेमा की कड़ी प्रतिक्रिया

मेयर फेमके हलसेमा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे एक सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि यहूदी समुदाय को डराने और आतंकित करने का जानबूझकर किया गया कृत्य बताया। मेयर ने कहा कि यह हमला समुदाय के खिलाफ था और इसके पीछे किसी तरह का पूर्व नियोजित इरादा था।

यहूदी संस्थानों के खिलाफ बढ़ते हमले

इससे पहले शुक्रवार रात रॉटरडैम के केंद्र में स्थित एक यहूदी प्रार्थना स्थल में आगजनी की घटना हुई थी। इसके बाद एम्स्टर्डम में सिनागॉग और अन्य यहूदी संस्थानों की सुरक्षा को पहले ही मजबूत कर दिया गया था। पड़ोसी देश बेल्जियम में भी सोमवार को लीज में एक सिनागॉग में विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। इन घटनाओं के बाद यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, और अधिकारी ऐसे हमलों की जांच में जुटे हुए हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी