Aircraft Carrier, Trump And Khamenei (Source Social Media) 
विदेश

ईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट

Iran-America Tension: ईरान से जंग जैसे हालातों में अमेरिका के रास्ते में एक ऐसी दिक्कत आ गई है, जो सोच से परे है। अमेरिकी नौसेना ने सोचा भी नहीं होगा कि टॉयलेट जाने के लिए इतनी मशकत करनी पड़ेगी।

सजल रघुवंशी

US Aircraft Carrier Toilet Jam: सैन्य ताकतों से लैस अमेरिका की सेनाएं, जो हर युद्ध में दुनिया को लड़ने की नई टेक्निक और टेक्नोलॉजी से अवगत करवाती है। लेकिन अब अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट कैरियर में टॉयलेट जाम हो गए हैं, जिससे अमेरिकी नौसेना को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, कई रिपोर्टस् दावा कर रहीं है कि विमानवाहक पोत USS जेराल्ड आर में यह दिक्कत आई है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टस् के मुताबिक हाई क्लास टेक्नोलॉजी से लैस अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के सभी टॉयलेट जाम हो चुके हैं, जिसकी वजह से नौसैनिकों को 45 मिनट की लाइन में लगना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस समस्या का असर सीधे तौर पर 4500 से ज्यादा नौसैनिकों पर पढ़ रहा है। आपको बता दें कि यही वह कैरियर है जिसने जनवरी में वेनेजुएला पर कार्रवाई के दौरान दुनिया को अपना लोहा दिखाया था, और इसी कार्यवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया था। यह कैरियर जून से ही समुद्र में तैनात है, और फिलहाल ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच मध्य-पूर्व में एक मजबूत सिपाही की तरह खड़ा हुआ है।

कहां फेल हुआ जेराल्ड?

वैसे तो अमेरिका के किसी भी जहाज में इससे पहले ऐसी समस्या सुनाई में नहीं आई, लेकिन इस कैरियर में एक छोटी सी गडबड़ी ने यूएस का पूरा गेम बिगाड़ दिया। दरअसल, यह पोत एक नाजुक वैक्यूम सिस्टम के ऊंपर निर्भर है, ऐसे में बताया जा रहा है कि एक वॉल्व की खराबी जहाज के सभी टॉयलेट्स को बंद करने के लिए काफी है।

इससे पहले भी अमेरिका को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन उसकी वजह अलग थी, आपको बता दें कि 2025 के अप्रैल-मई में रेड सी में हूती विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन ने कई लडाकू विमान गंवा दिए थे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा