विदेश

अमेरिका: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर मेक्सिको की खाड़ी में गिरा, चार लोगों की तलाश जारी

काजल चोपड़े

बेटन रूज (अमेरिका): अमेरिका (America) में मेक्सिको (Mexico) की खाड़ी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crashes) हो गया, जिसमें चार लोग सवार थे। अमेरिकी तटरक्षकों ने लुईसियाना के जलीय क्षेत्र में इन यात्रियों की बृहस्पतिवार को घंटों तलाश की।

न्यू ओरलियांस में तटरक्षक के आठवें जिला मुख्यालय के प्रवक्ता पेटी ऑफिसर जोस हर्नांडेज ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर एक ऑयल प्लेटफॉर्म से उड़ान भरी थी जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक दल के सदस्यों ने नौका और हेलीकॉप्टर की मदद से लापता लोगों की तलाश की, हालांकि दोपहर तक उनका का कोई सुराग नहीं मिला।

हर्नांडेज ने कहा, ‘‘हम अब भी उन चार लोगों की तलाश कर रहे हैं।'' हेलीकॉप्टर न्यू ओरलियांस के दक्षिण पूर्व में मिसीसिपी नदी के मुहाने पर दक्षिण पश्चिम दर्रा में करीब 16 किलोमीटर नीचे गिरा था। उन्होंने बताया कि लापता हुए लोगों में हेलीकॉप्टर का पायलट और ऑयल प्लेटफॉर्म के तीन कर्मचारी हैं। (एजेंसी)

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?