मीडिल ईस्ट युद्ध के कगार पे  
विदेश

मीडिल ईस्ट में युद्ध निश्चित? अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेबनान से तुरंत निकलने को भी कहा दिया

अमेरिका ने  अपने नागरिकों को कहा कि जैसा भी टिकट मिले तुरंत लेबनान से निकलो। इसी तरह की चेतावनी इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी अपने नागरिकों के लिए जारी की थी। लैमी ने कहा था कि क्षेत्र में स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को देश वापस आने के कहा है। लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को किसी भी टिकट पर लेबनान से निकलने को कहा है। अमेरिकी दूतावास ने जल्द से जल्द लेबनान छोड़ने को कहा है।

अमेरिका ने  अपने नागरिकों को कहा कि जैसा भी टिकट मिले तुरंत लेबनान से निकलो। इसी तरह की चेतावनी इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी अपने नागरिकों के लिए जारी की थी। लैमी ने कहा था कि क्षेत्र में स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है।

युद्ध की स्थिति मीडिल ईस्ट में

जिस तरह से ब्रिटेन और अमेरिका अपने नागरिकों को देश वापस का सलाह दे रहे हैं । इससे यह तो अंदाजा सीधे तौर पर लगाया जा रहा है कि अगर ईरान ने हमले की शुरूआत की तो मिडिल ईस्ट में भयानक युद्ध में घिर जाएगा। ईरान लगातार इसराइल पर हमला करने की धमकी दे रहा है। उधर अमेरिका भी इसराइल का साथ देने को तैयार है।

बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हुई हमास के नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद ईरान ने इसराइल पर प्रतिशोध लेने की बात कह रहा है। ईरान कभी भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

हानिया की मौत का बदला लेगा ईरान

हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के कुछ ही घंटे बाद ही इसराइल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह के कमांडर फौद शुक्र को मारने का दावा किया है। इसके बाद हिज्बुल्लाह ने रविवार रात को उत्तरी इसराइल के बेत हिलेल इलाके में कई रॉकेट दागे थे। जॉर्डन के भी विदेश मंत्री ने भी चेतवानी जारी करते हुए अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने की अपील की है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG