एयर इंडिया एयरलाइन, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द कीं, यात्रा से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

Air India News Hindi: अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में भीषण 'विंटर स्टॉर्म' की चेतावनी के बाद एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से 25 और 26 जनवरी की न्यूयॉर्क और नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

अमन उपाध्याय

Air India New York Flight Cancel: अमेरिका में आने वाले संभावित भीषण और ऐतिहासिक 'विंटर स्टॉर्म' ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर ब्रेक लगा दिया है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 25 और 26 जनवरी के लिए रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है।

सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला

एयरलाइन ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट, विशेषकर न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और इसके आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से सोमवार तक भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की संभावना है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा, सुविधा और भलाई को देखते हुए इन उड़ानों को संचालित न करने का निर्णय लिया गया है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर सपोर्ट के संपर्क में रहें।

करोड़ों लोग होंगे प्रभावित

अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यह रिकॉर्ड तोड़ तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक के इलाकों में तबाही मचा सकता है। इस तूफान के कारण भारी बर्फबारी, बर्फीली बारिश और खतरनाक ठंड की आशंका है जिससे करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में सड़कें बंद होने बिजली आपूर्ति ठप होने और यात्रा के सभी साधनों के पूरी तरह बाधित होने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

हाई अलर्ट पर FEMA

इस संकट की स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (FEMA) को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। ट्रंप ने संघीय और स्थानीय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर

केवल एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी अमेरिका के प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपने उड़ान संचालन को सीमित या रद्द कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें या यात्रा की योजना बनाएं और लगातार आधिकारिक मौसम अपडेट देखते रहें।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?