तालिबान-पाकिस्तान टेंशन, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

युद्ध के लिए तैयार रहो! तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े करेंगे...तालिबान की खौफनाक धमकी से कांपा पाकिस्तान

Afghanistan Pakistan border Clash: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर शुक्रवार रात हुई झड़पों के बाद तालिबान भड़क उठा। स्पिन बोल्डक में कमांडर ने पाकिस्तानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए देश तोड़ने की...

अमन उपाध्याय

Taliban threat to Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले चुका है। शुक्रवार देर रात कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक बॉर्डर क्रॉसिंग पर दोनों देशों की फोर्स के बीच भारी गोलीबारी हुई।

इस घटना के बाद तालिबान लड़ाकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। शनिवार को सामने आए वीडियो में स्पिन बोल्डक क्षेत्र के एक तालिबान कमांडर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कड़ी चेतावनी दी है।

टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे

वीडियो में कमांडर टूटे हुए बॉर्डर गेट के सामने खड़ा होकर कहता दिखता है कि पाकिस्तान हमसे उलझ रहा है। इसका नतीजा यह होगा कि तुम्हारे देश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। अगर यह काम आज की पीढ़ी नहीं करेगी, तो हमारे बच्चे जरूर करेंगे। तालिबान कमांडर का यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास और तनाव का संकेत देता है। अफगान तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में उनके चार नागरिकों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि बॉर्डर के दोनों ओर भारी नुकसान हुआ। वहीं पाकिस्तान की मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि तालिबान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पहले गोलीबारी की, जिसमें उनके तीन लोग घायल हो गए।

हमलों का जवाब देना उनकी मजबूरी

तालिबान के आधिकारिक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसकी फोर्स ने बिना किसी उकसावे के स्पिन बोल्डक क्षेत्र में फायरिंग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हमलों का जवाब देना उनकी मजबूरी बन गया। कंधार के स्थानीय लोगों ने भी गोलीबारी में नागरिकों के मारे जाने की बात की पुष्टि की। दोनों देशों के बीच तनाव की जड़ टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को लेकर पाकिस्तान के आरोप हैं। अक्टूबर में पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इस कदम के बाद से सीमा पर कई बार आमने-सामने की स्थिति बन चुकी है।

जमीनी स्तर पर हालात अभी नहीं सुधरे

कतर और तुर्की ने दोनों देशों के बीच शांति बहाल कराने की कोशिश की थी और कतर में सीजफायर पर सहमति भी बनी। इसके बावजूद हाल की झड़पें बताती हैं कि जमीनी स्तर पर हालात अभी सुधरे नहीं हैं। स्पिन बोल्डक क्षेत्र, जो व्यापार और आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, अब तनाव का केंद्र बन चुका है।

फिलहाल दोनों देशों की फोर्स हाई अलर्ट पर हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसी घटनाएं जारी रहीं, तो यह क्षेत्र बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता