Spain floods का मंजर 
विदेश

स्पेन में अचानक आई बाढ़ से 95 लोगों की मौत, अभी तूफान आना है बाकी

स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गई। कई कारें बह गईं। गांवों में पानी भर गया। इसके साथ ही रेल लाइन और राजमार्ग अवरुद्ध हो गए।

साक्षी सिंह

बार्सिलोना: स्पेन में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है। इससे पहले 51 लोगों के मौत की सूचना थी। ये आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। भारी बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्पेन के प्राधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में अचानक बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गई। कई कारें बह गईं। गांवों में पानी भर गया। इसके साथ ही रेल लाइन और राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को 92 मृतकों की संख्या की पुष्टि की। पड़ोसी कास्तिला ला मांचा क्षेत्र में दो लोगों जबकि दक्षिणी अंदालुसिया में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को जमकर मूसलाधार बारिश हुई। अगले दिन यानी बुधवार को भी भयंकर बारिश जारी रही, जिससे बाढ़ के हालात बदतर हो गए। रेल प्राधिकारियों ने बताया कि एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति ने प्रकट की संवेदना

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने परिवार के लोगों की तलाश कर रहे हैं। पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।

स्पेन में बाढ़ का मंजर

1100 सैनिक तैनात

पुलिस और बचाव सेवाओं ने लोगों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के कर्मियों के अलावा सेना के 1100 सैनिकों को तैनात किया गया।

स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है। स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, देश में गुरुवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता