-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Ministry Of External Affairs Clarification On Expulsion Of Indian Diplomats
भारत से डर गया अमेरिका? डिप्लोमैट्स के निष्कासन पर आई विदेश मंत्रालय की सफाई, जानिए क्या बोले विदेश मंत्री
- Written By: अभिषेक सिंह
भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और कई अन्य राजनयिकों को वापस भारत भेजे जाने की खबरों के बाद अमेरिका से भी भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने पर विचार करने की खबरें आई थीं। जिस पर अमेरिका ने सफाई पेश की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव के बीच अमेरिका ने वाशिंगटन से भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने पर विचार करने की खबरों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे इन खबरों की जानकारी नहीं है कि हमने भारतीय राजनयिकों को निष्कासित किया है। मुझे ऐसे किसी निष्कासन की जानकारी नहीं है।
भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और कई अन्य राजनयिकों को वापस भारत भेजे जाने की खबरों के बाद अमेरिका से भी भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने पर विचार करने की खबरें आई थीं, जिन्हें अब अमेरिकी सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इसे दुनिया में भारत की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि अमेरिका जैसे देश को सफाई पेश करनी पड़ती है।
कनाडा भारत के बीच क्या हुआ?
कनाडा के साथ तनाव बढ़ने के बाद भारत ने 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। कनाडा ने भी 6 भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। भारत सरकार ने अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को भी कनाडा से वापस बुला लिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमें कनाडा सरकार पर भरोसा नहीं है कि वह उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएगी। कनाडा ने भारतीय राजनयिकों को एक मामले में संदिग्ध बताया था। इसे खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल में चलीं गोलियां, 2 की मौत; मासूम सहित कई घायल
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, 100000 डॉलर H1B Visa फ्री पर रोक से भारतीयों को बड़ी राहत
यह भी पढ़ें:- Trump or Kamala Harris : दोनों की जीत हार का दिखेगा भारतीय कंपनियों पर असर, जानिए किसकी जीत अधिक फायदेमंद
उच्चायुक्त और दोनों देशों के बीच संदेशवाहक होने के नाते मैंने वह नोट दिल्ली भेजा। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को बुलाकर कहा कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि 6 कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ना होगा। इसकी सूचना कनाडा को दी गई। इसके बाद दूसरे दिन कनाडा की ओर से हमें ईमेल के जरिए सूचना भेजी गई, जिसमें कहा गया कि हम सभी 6 लोगों को अवांछनीय घोषित किया गया है।
भारत-कनाडा विवाद की जड़
दरअसल, यह मामला खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर से जुड़ा है। निज्जर को भारत ने आतंकवादी घोषित कर दिया था, जबकि वह कनाडाई नागरिक था। पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के पास निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले साल 18 सितंबर को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने हमेशा कनाडा के इन आरोपों को बेतुका और निराधार बताकर खारिज किया है।
कनाडा ने लगाए थे ये आरोप
सोमवार को जब कनाडा की पुलिस ने भारतीय राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को अपने पद का फ़ायदा उठाकर सीधे या एजेंटों के ज़रिए जानकारी जुटाने के आरोप में गिरफ़्तार किया, तो इसका मतलब है कि कनाडा ने सीधे तौर पर भारतीय राजनयिकों को कटघरे में खड़ा किया। बाद में ट्रूडो ने भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यही आरोप दोहराए।
यह भी पढ़ें:- स्पेन में अचानक आये तूफान व बाढ़ से 51 लोगों की मौत, आगे भी मौसम खराब रहने के आसार
हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे ख़ारिज करते हुए साफ़ कहा कि ट्रूडो वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। कनाडा के इन आरोपों के बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को भी वापस बुला लिया। भारत ने साफ़ कहा कि अब उसे कनाडा की मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं रहा।
Us ministry of external affairs clarification on expulsion of indian diplomats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
Jul 27, 2026 | 03:06 PMAkola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 03:05 PMमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
Jul 27, 2026 | 03:01 PMताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMMP के 6 हजार संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी, ऊर्जा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
Jul 27, 2026 | 02:51 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
Jul 27, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














