HIGHLIGHTS
अमेरिका में 530 फ्लाइट्स रद्द, 430 चल रहीं डिले
FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने यात्रियों से मांगी माफी
आज शाम तक विमान सेवाएं काफी हद तक सामान्य होने की संभावना
America Flight Suspension: अमेरिका में शनिवार 14 नवंबर को भी FAA के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हुई थी। 530 फ्लाइट्स रद्द और 430 फ्लाइट्स डिले होने से हजारों यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने खासा परेशानी के लिए सभी यात्रियों से माफी भी मांगी है। साथ ही साथ उम्मीद जताई है कि रविवार देर शाम तक विमान सेवाएं काफी हद तक सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने यात्रियों से कहा है कि अब एविएशन सिस्टम स्थिर बना हुआ है और एजेंसी तकनीकी दिक्कतों को पूरी तरह दूर करने के लिए काम कर रही है।
सब कुछ सही रहा तो आज शाम तक फ्लाइट व्यवस्था ठीक हो जाएगी। बता दें कि लगातार 2 दिन से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर परेशान हैं और एयरलाइंस के सामने अब विमानों, पायलटों और अन्य क्रू सदस्यों को दोबारा व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी के मुताबिक, शुक्रवार को FAA असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर देशबर में ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया था। ये ग्राउंड स्टॉप 11 सितंबर 2001 (9/11) के आतंकी हमलों के बाद अब तक का सबसे लंबा ग्राउंड स्टॉप कहा जा रहा है।
अमेरिकी परिवहन सचिव ने कहा कि ये घटना किसी भी तरीके से साइबर अटैक नहीं है। दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का हार्डवेयर और स्विच-राउटर काफी पुराने हैं, जिनमें डेटा ओवरलोड होने के कारण खराबी आई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पिछले एक साल से कांग्रेस से नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए पूरा फंड मंजूर करने की मांग कर रहे हैं।