Explainer: अमेरिका में पहले भी कई बार ठप हो चुका है हवाई यातायात, 9/11 से लेकर 2026 तक इन घटनाओं ने मचाई हलचल

US Air Traffic Shutdown: अमेरिका में हवाई यात्रा ठप होने से पुरी दुनिया में हलचल मच गई। हवाई यात्रा बंद होने के बाद फिर हवाई यात्रा बहाल हो गई है। अमेरिका में कब-कब हवाई यात्रा ठप हुई यहां पढ़ें।
When has air travel been affected in the US
अमेरिका में कब-कब हुई हवाई यात्रा प्रभावितसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमेरिका में FAA ने तकनीकी खराबी के चलते देशभर की उड़ानों पर लगाई रोक

  • 9/11 हमले से लेकर 2026 तक कई बार ठप हुआ अमेरिका का हवाई यातायात

  • कभी आतंकी हमला, कभी तकनीकी खराबी तो कभी कर्मचारियों की हड़ताल बनी वजह

America Air Traffic Shutdown History: जब भी विकसित देश की बात होती तो अमेरिका का नाम सबसे पहले आता है। अमेरिका में कोई भी घटना घटित हो उसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलती है। इसी बीच अमेरिका में हवाई यातायात बाधित होने से पूरी दुनिया में हलचल मच गई।

अमेरिका में हवाई यात्रा बाधित होने की घटना पहली बार नहीं हुई है। दुनिया के सबसे विकसित विमानन नेटवर्क में शामिल अमेरिकी एयर ट्रैफिक सिस्टम को पिछले कई दशकों में कई बार बड़े व्यवधानों का सामना करना पड़ा है।

कभी आतंकी हमलों ने विमानों के पहिए थाम दिए तो कभी तकनीकी खराबी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं। नवंबर 2026 में सामने आया ताजा प्रकरण भी इसी कड़ी का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि अमेरिका में इससे पहले कब-कब हवाई यातायात ठप हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही।

usa  air traffic shutdown
अमेरिका हवाई यात्रा ठपसोर्स-सोशल मीडिया

11 सितंबर 2001: आतंकी हमले के बाद बंद हुआ पूरा एयरस्पेस

अमेरिका के विमानन इतिहास में 11 सितंबर 2001 की घटना सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घटनाओं में शामिल है। इस दिन न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर आतंकी हमले किए गए थे। आतंकियों ने यात्री विमानों को हाईजैक कर हमलों को अंजाम दिया था। इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पूरे अमेरिका में विमानों के संचालन पर रोक लगा दी थी। आसमान में मौजूद विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतरने का निर्देश दिया गया। इस घटना के बाद अमेरिकी विमानन सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए।

When has air travel been affected in the US
अमेरिका में हवाई यातायात ठप! बोस्टन समेत कई एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे

अगस्त 1981: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की हड़ताल

अमेरिका में हवाई यातायात पर बड़ा असर 3 अगस्त 1981 को भी देखने को मिला था। उस समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल कर्मचारियों ने वेतन और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर हड़ताल कर दी थी। इससे देशभर में उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। उस समय अमेरिका में रोजाना संचालित होने वाली हजारों उड़ानों में से करीब 35 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित हुई थीं। इस हड़ताल के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।

usa  air traffic shutdown
अमेरिका हवाई यात्रा ठपसोर्स-सोशल मीडिया

11 जनवरी 2023: FAA के कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी

जनवरी 2023 में अमेरिका के विमानन क्षेत्र को एक बड़ी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। FAA के नोटिस टू एयर मिशन्स (NOTAM) सिस्टम में खराबी आ गई थी। इस सिस्टम के जरिए पायलटों को उड़ानों से जुड़ी जरूरी सुरक्षा सूचनाएं दी जाती हैं। सिस्टम में गड़बड़ी के बाद FAA ने देशभर में विमानों के टेकऑफ पर अस्थायी रोक लगा दी थी। करीब 90 मिनट तक उड़ानों के प्रस्थान पर असर रहा। इस घटना में 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और हजारों उड़ानों में देरी हुई।

24 दिसंबर 2024: क्रिसमस से पहले अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित

क्रिसमस के पहले की शाम 24 दिसंबर 2024 को अमेरिकन एयरलाइंस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी के तकनीकी सिस्टम में आई खराबी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। FAA ने एयरलाइन की उड़ानों पर अस्थायी ग्राउंड स्टॉप लगाया था। करीब एक घंटे बाद रोक हटा ली गई। हालांकि, छुट्टियों के मौसम में इस व्यवधान ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया।

usa  air traffic shutdown
अमेरिका में हवाई यात्रा ठपसोर्स-सोशल मीडिया

2025 में भी तकनीकी समस्याओं ने बढ़ाई परेशानी

2025 में भी FAA के तकनीकी सिस्टम और एयर ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था को लेकर समस्याएं सामने आईं। फरवरी और मार्च के दौरान सिस्टम में आई गड़बड़ियों के कारण कुछ क्षेत्रों में उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। इन घटनाओं ने अमेरिकी विमानन व्यवस्था के पुराने तकनीकी ढांचे को आधुनिक बनाने की जरूरत को फिर चर्चा में ला दिया।

When has air travel been affected in the US
अमेरिका में मिसिसिपी नदी पर बड़ा हादसा, टैंकर से टकराई क्रूज बोट, VIDEO आया सामने, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

नवंबर 2026: देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप से 481 उड़ानें प्रभावित

नवंबर 2026 में अमेरिका में एक बार फिर हवाई यातायात बाधित हुआ। FAA के देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप आदेश के चलते कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। सिरियम के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4:40 बजे तक करीब 481 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं या निर्धारित समय के मुकाबले 180 मिनट के भीतर उड़ान नहीं भर पाई थीं। न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और बोस्टन के एयरपोर्ट्स पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी।

usa  air traffic shutdown
अमेरिका हवाई यात्रा ठपसोर्स-सोशल मीडिया

तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से सबसे ज्यादा असर

अमेरिका में हवाई यातायात ठप होने की पुरानी घटनाओं पर नजर डालें तो इसके पीछे अलग-अलग कारण रहे हैं। 1981 में कर्मचारियों की हड़ताल, 2001 में आतंकी हमले और 2023 में FAA के कंप्यूटर सिस्टम की खराबी ने पूरे विमानन नेटवर्क को प्रभावित किया था। वहीं, 2024 में एक एयरलाइन की तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी।

इन घटनाओं से साफ है कि अमेरिका का विशाल विमानन नेटवर्क भी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अछूता नहीं है। खास बात यह है कि ग्राउंड स्टॉप हटने के बाद भी उड़ानों का संचालन तुरंत सामान्य नहीं हो पाता। फिलहाल अमेरिका में ठप हुई हवाई यात्रा को लेकर जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार करीब 5 हजार हवाई यात्रा प्रभावित हुई है।