बाढ़ के बाद स्पेन के हालात (सौ. से सोशल मीडिया) 
विदेश

स्पेन में अचानक आये तूफान व बाढ़ से 51 लोगों की मौत, आगे भी मौसम खराब रहने के आसार

बचाव सेवाओं में लगे लोगों ने पीड़ितों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है।

विजय कुमार तिवारी

बार्सीलोना : स्पेन में अचानक आए तूफान व उसके बाद आयी बाढ़ से 51 लोगों की मौत हो गयी। साथ ही रास्तों के किनारे खड़ी कई कारें बह गयीं। कई गांवों में पानी भर गया है। इससे कई इलाके का रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बुधवार के बाद अगले दिन भी ऐसे मौसम की संभावना बतायी जा रही है। स्पेन के राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जानकारी देते हुए कहा कि बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है।

स्पेन के प्राधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश में अचानक आयी बाढ़ में 51 लोगों की मौत हो गयी, कई कारें बह गयीं, गांवों में पानी भर गया तथा रेल लाइन व राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पूर्वी वेलेंशिया क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को देने वाले लोगों ने मृतक संख्या की पुष्टि की है।

स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गयी। रेल प्राधिकारियों ने बताया कि मलागा के समीप एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 300 लोग सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। वेलेंशिया शहर और मैड्रिड के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा बाधित है।

पुलिस और बचाव सेवाओं में लगे लोगों ने पीड़ितों को घरों तथा कारों से बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में स्पेन के आपात प्रतिक्रिया दलों के 1,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। स्पेन की केंद्र सरकार ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए एक संकट समिति गठित की है।

स्पेन की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार तक तूफान का असर बरकरार रहने का पूर्वानुमान है। इसलिए इससे प्रबाित क्षेत्र के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

--एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी