-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Launches 3 Astronauts To Space Station On Shenzhou 19 Mission
चीन ने अंतरिक्ष में लगाई बड़ी छलांग, मानवयुक्त स्पेसशिप Shenzhou-19 किया लॉन्च, तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्पेस स्टेशन
- Written By: प्रीति शर्मा
चीन ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाते हुए मानवयुक्त स्पेस मिशन शेनझोउ-19 लॉन्च किया है। जिसके तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए स्पेस स्टेशन भेजा गया है। यह मिशन बुधवार यानी 30 अक्तूबर को लॉन्च किया गया है।

शेनझोउ-19 लॉन्ज (सौ. एक्स)
China Space Mission: चीन ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाते हुए मानवयुक्त स्पेस मिशन शेनझोउ-19 लॉन्च किया है। जिसके तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए स्पेस स्टेशन भेजा गया है। चीन के लिए यह मिशन कई मायनों में ऐतिहासिक बताया जा रहा है क्योंकि इस मिशन में चीन की पहली महिला स्पेस इंजीनियर ने भी उड़ान भरी है। यह मिशन बुधवार यानी 30 अक्तूबर को लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मिशन का मकसद साल 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना और वहां पर आधार का निर्माण करना है।
Congratulations to the successful launch of #Shenzhou19 crewed spaceship🚀 and wish the 3 astronauts all the best! #SpaceChina pic.twitter.com/v26V0pAExK — CAI Run 蔡润 (@AmbCaiRun) October 29, 2024
सफलतापूर्वक मिशन हुआ लॉन्च
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने यह बताया कि उत्तर पश्चिमी चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सुबह करीब 4:27 बजे इस मिशन ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। इसके 10 मिनट बाद शेनझोउ-19 अंतरिक्ष यान रॉकेट से अलग हो जाता है और अपने निर्धारित ऑर्बिट में दाखिल हो जाता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सभी एस्ट्रोनॉट्स बिल्कुल सही और सुरक्षित हैं और मिशन सफलता रहा।
स्पेस मिशन शेनझोउ-19 में चालक दल के मिशन कमांडर काई जुजे, एस्ट्रोनॉट्स सोंग लिंगडोंग और वांग हाओजे शामिल हैं। बता दें कि वांग हाओजे चीन की एक मात्र महिला इंजीनियर हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में उड़ान भरी है। इसके अलावा विंग कमांडर काई जुजे साल 2022 में भी अंतरिक्ष का अनुभव कर चुके हैं। वह शेनझोउ-14 के मिशन का हिस्सा थे। वहीं, सोंग और वांग अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखेंगे।
यह भी पढ़ें: पर्चा भरने में हुयी सिर्फ 2 मिनट की देरी, पूर्व मंत्री नहीं कर पाए अपना नामांकन, काफी देर तक चला हंगामा
सम्बंधित ख़बरें
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
चीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
कब होगी एस्ट्रोनॉट की वापसी
चीन के इस मानवयुक्त स्पेस मिशन शेनझोउ-19 अंतरिक्ष यात्री अगले साल अप्रैल या मई के शुरुआत में वापस लौट सकते हैं। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। इस मिशन के दौरान उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, एप्लीकेशन टेस्टिंग, अतिरिक्त वाहन पेलोड और उपकरणों की स्थापना करनी होगी।
सीएमएसए के प्रवक्ता लिन जिकियांग ने अपने बयान में कहा था कि वे 86 अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रयोग करेंगे, इसके अंतर्गत अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी मौलिक फिजिक्स, अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान, स्पेस मेडिसिन और नई प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों को एक्सप्लोर करेंगे।
China launches 3 astronauts to space station on shenzhou 19 mission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
Jul 27, 2026 | 05:24 PMअभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
Jul 27, 2026 | 05:18 PMयूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Jul 27, 2026 | 05:17 PMKokila Vrat : कोकिला व्रत 28 जुलाई को, अविवाहित लड़कियों और सुहागिनों के लिए क्यों है यह व्रत खास
Jul 27, 2026 | 05:17 PMसरकार क्या उपलब्ध कराएगी 150 करोड़ का फंड, गोंदिया की गढ्ढ़ो भरी सड़को को देनी होगी संजीवनी
Jul 27, 2026 | 05:15 PMRajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
Jul 27, 2026 | 05:03 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
Jul 27, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














