इसराइल और हिजबुल्ला में जारी है जंग 
विदेश

लेबनान पर कहर बन कर टूट रहा Israel, हवाई हमले में 37 लोगों की मौत और 151 घायल

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जंग जारी है। इधर लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर लगातार इजराइली सेना हमला कर रहे हैं। ताजा हमलों में 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि 151 बुरी तरह हैं। दूसरी ओर हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्‍लाह की मौत के बाद भी हिजबुल्लाह शांत नहीं बैठा है।

साक्षी सिंह

बेरूत: इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जंग जारी है। इधर लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर लगातार इजराइली सेना हमला कर रहे हैं। ताजा हमलों में 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि 151 बुरी तरह हैं। दूसरी ओर हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्‍लाह की मौत के बाद भी हिजबुल्लाह शांत नहीं बैठा है। जिस वजह से तनाव बढ़ता ही जा रहा है।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लेबनान के अलग-अलग हिस्सों पर इजराइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 151 है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि लेबनान की राजधानी बेरूत में नौ लोग मारे गए हैं, जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसमें से माउंट लेबनान में दो लोग मारे गए और यहां 15 अन्य घायल हैं, जबकि बालबेक हर्मेल गवर्नरेट में नौ लोग घायल हैं।

इजराइली लड़ाकों ने बिछाई मौत की चादर

ईरान मंत्रालय रिपोर्ट की मानें तो, बेका क्षेत्र में दो लोग मारे गए और 14 घायल हो गए हैं। दक्षिण गवर्नरेट में पांच लोग मारे गए और 37 घायल हो गए हैं। जबकि नबातीह गवर्नरेट में 19 लोग मारे गए और 52 घायल हो गए। बता दें कि 23 सितंबर 2024 से इजराइली सेना लेबनान पर लगातार हवाई हमला कर रही है।

8 अक्टूबर, 2023 से जारी है जंग

बता दें कि 8 अक्टूबर, 2023 से, गाजा पट्टी में फिलिस्तीन देश का चरमपंथी समूह हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। हमास के समर्थन में हिज्बुल्ला और ईरान भी कूद गए। इजराइल पर हमला भी किया। अब इजराइल इस मोर्चे को सीधे तौर पर ले लिया है। इसी बीच हिजबुल्लाह और इजराइली सेना लेबनानी-इजराइली सीमा पर गोलीबारी कर रहे हैं।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल