इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू  
विदेश

भारत समेत 34 देशों ने की इजरायल की कड़ी निंदा, तत्काल हमला रोकने को कहा

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस और पश्चिमी देशों के नेताओं ने इन घटनाओं के लिए इजरायल की कड़ी निंदा की है। यही नहीं शांतिरक्षक बल पर इजरायली हमलों की भारत समेत 34 अन्य देशों ने कड़ी निंदा की है।

साक्षी सिंह

बेरूत: इजरायल की हरकतें अब अंतराष्ट्रीय मंचो के सिर के ऊपर से जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रख चुकी इजरायली सेना ने रविवार को दक्षिण लेबनान में टैंक से शांतिरक्षक बल परिसर का मेन गेट तोड़ दिया। यही नहीं गुरुवार से तीन अलग-अलग घटनाओं में इजरायली सेना के हमलों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बल के कुल पांच जवान घायल हो चुके हैं। इजरायल द्वारा उठाए जा रहे कदम की अंतराष्ट्रीय मंच कड़ी निंदा की है। इसमें भारत देश भी शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस और पश्चिमी देशों के नेताओं ने इन घटनाओं के लिए इजरायल की कड़ी निंदा की है। यही नहीं शांतिरक्षक बल पर इजरायली हमलों की भारत समेत 34 अन्य देशों ने कड़ी निंदा की है। जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि इजरायल शांतिरक्षक बल पर हमले तत्काल रोके।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर संयुक्त राष्ट्र बल पर हमले रोकने के लिए कहेंगे। इन हमलों के विरोध में फ्रांस ने इजरायली राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया है जबकि इटली और स्पेन ने इजरायली सेना के कृत्य को अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य बताया है।

UN से नेतन्याहू किया अनुरोध

दूसरी ओर, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र से दक्षिण लेबनान से शांतिरक्षक बल को हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला लड़ाकों के शांतिरक्षक बल की आड़ लेने से ये घटनाएं हो रही हैं। हिजबुल्ला के लड़ाके शांतिरक्षक बल के जवानों को बंधक भी बना सकते हैं। बता दें कि दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र बल के 10 हजार जवानों में 900 भारतीय भी हैं।

बता दें कि रविवार को तीन क्षेत्रों में हुए इजरायली हवाई हमलों में कुल 15 लोग मारे गए। जबकि 36 घायल हुए हैं। इन्हें मिलाकर इजरायली हमलों में लेबनान में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2225 हो गई है। ताजा इजरायली हमलों में लेबनान के करीब सौ साल पुराने एक बाजार को भारी नुकसान हुआ है। उधर, हिजबुल्लाह ने इजरायल पर तीन ड्रोन से हमला किया है, जिसमें इजराय सुरक्षा बल के 4 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा हमला है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए