अमेरिका में बवंडर (सौजन्य: X) 
विदेश

अमेरिका में तबाही मचा रहा बवंडर, तूफान से 15 लोगों की मौत, बिना बिजली रह रहे 4 लाख से अधिक नागरिक

अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में बवंडर ने भयंकर तबाही मचाई। यहां आए तूफ़ान में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई जबकि 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अक्सा अंसारी

ह्यूस्टन: मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में आये शक्तिशाली तूफान में दो बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गये और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में कई लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई।

ओक्लाहोमा में तूफान से काफी नुकसान हुआ। यहां एक विवाह समारोह में आए मेहमान तूफान की वजह से घायल हो गये। कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, ''यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है। भारी तबाही हुई है।'' शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की भी तूफान से हुई तबाही में मौत हो गयी।

तूफ़ान मचाई तबाही

तूफान की वजह से कई मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गये और कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे भी उखड़ गये। वैली व्यू के आस-पास के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। सैप्पिंगटन ने बताया कि ‘इंटरस्टेट 35' पर ‘एपी ट्रैवल सेंटर' नाम के एक ट्रक अड्डे पर 60 से 80 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कई लोग शरण लेने के लिए वहां पहुंचे हुए थे।

बिजली समस्या से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अर्कांसस, टेनिसी और केनटकी तक 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

(एजेंसी)

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं