बंगाल पुलिस (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

हत्या मामले में सवालों से घिरी दीदी की पुलिस, महिला आयोग के कोलकाता पहुंचने से बढ़ेगी सियासी गर्माहट?

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में बंगाल की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल भी खड़ हो रहे है, जहां इस घटना पर आज महिला आयोग की टीम कोलकाता पहुंच गई है। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

शुभम पाठक

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के हत्या मामले में लगातार पश्चिम बंगाल पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है। जहां आज पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग की टीम कोलकाता पहुंची, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि अब बंगाल में सियासी गर्माहट और पुलिस प्रशासन पर सवाल जवाब तेज हो जाएंगे।

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में बंगाल की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल भी खड़ हो रहे है, जहां इस घटना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

महिला ओयोग की टीम कोलकात पहुंची

जहां एक तरफ पूरे देश में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में लोग न्याय दिलाने में सड़क पर उतर चुके है दूसरी ओर बंगाल पुलिस अभी तक इस मामले कोई बड़ी राहत का कार्य करते हुए नजर नहीं आ रही। हलांकि स्थिति को करीब से जानने और ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग की टीम आज कोलकाता पहुंच चुकी है।

कोलकाता पहुंचते ही महिला आयोग की अध्यक्ष खोंगडुप ने अपना बयान जारी किया। जहां उन्होने कहा कि पहले हम पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे, उसके बाद पीड़िता के माता-पिता से मिलेंगे। हम कल तक यहीं हैं। हम उस अस्पताल का भी दौरा करेंगे जहां यह घटना हुई थी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूछे सवाल

ट्रेनी डॉक्टर की हत्मा मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। खास तौर पर छात्रों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। कुछ दिन पहले जादवपुर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जो जघन्य अपराध हुआ है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बंगाल सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। बंगाल सरकार को इसके लिए जवाबदेह होना होगा।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना