-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kerala Bank Provided Relief To The Victims Of Wayanad Landslide
वायनाड भूस्खलन में प्रभावितों को केरल बैंक ने दिया राहत, चूरलमाला शाखा में आपदा पीड़ितों के किए ऋण माफ
- Written By: शुभम पाठक
वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन के कारण पूरे वायनड की स्थिति बदहाल है, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए केरल बैंक ने वायनड के चूरलमाला शाखा में आपदा पीड़ितों के किए ऋण माफ करने का फैसला किया है।

वायनाड भूस्खलन (सोर्स:-सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम: वायनाड में मची तबाही में के कारण पूरे देश की निगाहें वायनाड पर बनी हुई है। 30 जुलाई को हुए जबरदस्त भूस्खलन ने पूरे वायनाड में तहस-नहस कर दिया है। इसी बीच केरल बैंक ने इस प्रकृतिक आपदा में प्रभावित लोगों के लिए एक अनोखे कदम उठाया है। जिसमें केरल बैंक ने चूरलमाला शाखा में आपदा पीड़ितों के लिए ऋण माफ करने का फैसला लिया है।
केरल बैंक बोर्ड ने सोमवार को जान गंवाने वालों के साथ-साथ उन लोगों के पूरे कर्ज माफ करने का फैसला किया, जिनके गिरवी रखे घर और संपत्तियां आपदा में नष्ट हो गईं। बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी चूरलमाला शाखा में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया।
केरल बैंक का अनोखा कदम
सोमवार को ऋण माफ करने के निर्णय से पहले केरल बैंक बोर्ड ने 30 जुलाई को केरल बैंक ने बचाव कार्य के समर्थन में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 50 लाख रुपये का दान दिया था। बैंक के कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में पांच दिन का वेतन देने का फैसला किया है। इसके साथ ही केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वायनाड भूस्खलन में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सहायता का अनुरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
भोगपुरम एयरपोर्ट से विवेक स्मारक तक, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात
ये भी पढ़ें:-मनीष सिसोदिया की रणनीति से दिल्ली फतेह करेगी ‘आप’, बीजेपी की जमानत जब्त करने पर ठोका ताल
सीएम ने पीएम दिया ज्ञापन
केरल सीएम कार्यालय के द्वारा दी गई जानकारी की माने तो एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विजयन ने वायनाड में आपदा प्रभावित क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन दिया और आपदा की गंभीरता के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री को एक विस्तृत नोट सौंपा। इसके साथ ही इस मामले में मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि नुकसान का गहन आकलन किया जा रहा है, प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आपदा पर एक विस्तृत रिपोर्ट बाद में केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।
पीएम मोदी ने दिया अश्वासन
वायनाड की बदहाल स्थिति को लेकर वायनड का दौरा करने आए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड में जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह आश्वासन भी दिया कि केंद्र राहत प्रयासों में सहायता के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि धन की कमी के कारण कोई भी काम विलंबित नहीं होगा। जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के सभी अनुरोधों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेगी। जैसे ही उन्हें वायनाड में भूस्खलन की स्थिति के बारे में जानकारी मिली, तुरंत एक राज्य मंत्री को स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य में भेजा गया।
ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ के आईईडी बम ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, गाय चराने गई आदिवासी महिला की मौत
वायनाड भूस्खलन पर एक नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 30 जुलाई को केरल में भूस्खलन हुआ, जो राज्य में सबसे घातक था, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए और कई घर और अन्य इमारतें नष्ट हो गईं। रविवार को केरल के मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मियों ने तीन और शवों के अंग बरामद किए हैं। मंत्री के अनुसार, जिले में आई विनाशकारी आपदा के बाद 130 लोग अभी भी लापता हैं।
Kerala bank provided relief to the victims of wayanad landslide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














