पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना (फोटो - गूगल इमेज) 
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान

West Bengal Women Scheme : पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत हर महीने ₹3000 देने और 1 जून 2026 से मुफ्त बस यात्रा शुरू की जाएगी।

हितेश तिवारी

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम घोषणाएं कीं, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।

इनमें सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत हर महीने ₹3000 की सम्मान राशि देने की है। सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकती हैं।

अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए

सरकार के मुताबिक अन्नपूर्णा भंडार योजना पहले से चल रही थी, लेकिन अब इसमें मिलने वाली राशि को बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को मिलेगा। जो महिलाएं पहले से योजना से जुड़ी हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

उनके बैंक खातों में पहले की तरह सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। नई लाभ राशि 1 जून 2026 से महिलाओं के खातों में भेजना शुरू किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और घर खर्च में मदद मिलेगी।

बंगाल की महिलाएं सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी

महिलाओं के लिए दूसरी बड़ी घोषणा मुफ्त बस यात्रा की है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा भी 1 जून 2026 से लागू होने की बात कही गई है।

सरकार का कहना है कि इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। नई सरकार के इन फैसलों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षित और सस्ती यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल